Jalandhar Today 29th September 2022: शहर में कई स्थानाें पर आज लगेंगे फ्री वैक्सीनेशन कैंप; जानें और क्या है खास
Jalandhar Today 29th September 2022 शहर में काेराेना का खतरा कम हाेने के बाद भी वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हाे गई है। सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 29th September 2022: जय महावीर क्लब बस्ती शेख की तरफ से जारी रामलीला जारी है। इस क्रम में वीरवर राम जन्म का मंचन किया जाएगा। इससे पूर्व रामलीला मंच पर विधिवत पूजन होगा। रामलीला की शुरुआत रात 10:30 बजे होगी। संस्था की तरफ से अतिथियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
राशन वितरण समारोह
लायंस भवन में राशन वितरण समारोह का आयोजन दोपहर 11 बजे होगा। यह राशन वितरण लायंस क्लब जालंधर की तरफ से आयोजित किया जाएगा।
- लायंस क्लब की बैठक
लायंस क्लब जालंधर सरताज की बैठक लायंस भवन लाजपत नगर में दोपहर एक बजे होगी। इस दौरान क्लब की गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी।
- आदर्श नगर पार्क में आज लगाया जाएगा योगा कैंप
आदर्श नगर पार्क में वीरवार को योगा कैंप सुबह 6 बजे लगाया जाएगा। जिसमें योग साधकों को विभिन्न माध्यमों से योगासनों से असाध्य बीमारियों से निजात पाने के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही खानपान तथा जीवनशैली को स्वस्थ बनाने के गुर भी किए जाएंगे।
- हवन यज्ञ
मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 9 बजे से होगा।
- मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा।
- प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 8 बजे होगा।
- प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 8 बजे से होगा।
- फ्री वैक्सिन कैंप
- 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।