Jalandhar Today 1st September 2022: शहर में आज होगी सिद्धिविनायक की पूजा-अर्चना, जानें और क्या है खास
शहर में वीरवार काे कई इलाकाें में वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। इसके साथ ही आज सिद्धिविनायक की पूजा-अर्चना आज की जाएगी। गणेश चतुर्थी को लेकर बुधवार को शोभायात्रा के रूप में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का शहर में आगमन हुआ था।

जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाटकाम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं एक सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है.....
शहर में आज सिद्धिविनायक की पूजा-अर्चना आज की जाएगी। गणेश चतुर्थी को लेकर बुधवार को शोभायात्रा के रूप में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का शहर में आगमन हुआ था। वहीं, कई दिनों तक चलने वाली गणेश पूजा का अयोजन मलका चौक, लाल बाजार और सैदा गेट में किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 11 बजे वा रात 8 बजे से होगा।
आदर्श नगर पार्क में आज लगाया जाएगा योगा कैंप
आदर्श नगर पार्क में वीरवार को योगा कैंप लगाया जाएगा। इसमें योग साधकों को योगासनों से असाध्य बीमारियों से निजात पाने के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही खानपान और जीवनशैली को स्वस्थ बनाने के गुर भी दिए जाएंगे।
राशन वितरण समारोह
श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में राशन वितरण समारोह का आयोजन दोपहर 2 बजे होगा। इस दौरान संस्था की तरफ से जरूरतमंद परिवारों को फ्री राशन दिया जाएगा।
हवन यज्ञ
मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में हवन यज्ञ सुबह 9 बजे से होगा।
मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरा गेट में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा।
प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 8 बजे होगा।
प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 8 बजे से होगा।
फ्री वैक्सीन कैंप
15 से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। इसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।
इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा।
यह भी पढ़ेंः- तरनतारन में चर्च पर हुए हमले का विरोध, पंजाब में कैथोलिक से जुड़े स्कूल व कालेज 1 सितंबर को रहेंगे बंद
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।