Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganesh Chaturthi 2022: जालंधर में आज विराजेंगे विघ्नहर्ता, धूमधाम से निकाली जाएगी शोभायात्रा

    By DeepikaEdited By:
    Updated: Wed, 31 Aug 2022 12:06 PM (IST)

    Ganesh Chaturthi 2022 शहर में आज विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का आगमन होगा। शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए संस्थाओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा‌।

    Hero Image
    Ganesh Chaturthi 2022: जालंधर में आज निकाली जाएगी शोभायात्रा। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, जालंधर। Ganesh Chaturthi 2022: भगवान श्री गणेश के उपासकों की इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई है। बुधवार को शहर में विघ्नहर्ता और दुखहर्ता भगवान श्री गणेश का आगमन होगा। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं ने शोभायात्रा निकालने के अलावा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को प्रतिस्थापित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां कर ली हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस क्रम में जय महाराष्ट्र गणेश उत्सव कमेटी लाल बाजार की तरफ से मिठा बाजार स्थित काली माता मंदिर से शोभायात्रा का आगाज होगा। यह शोभायात्रा सर्कुलर रोड, माई हीरां गेट, अड्डा होशियारपुर, भगत सिंह चौक, फगवाड़ा गेट, मिलाप चौक, सैंदा गेट, गुरु बाजार व अटारी बाजार से होते हुए लाल बाजार में संपन्न होगी। इस दौरान भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया जाएगा‌।

    कई गणमान्य विशेष रूप से होंगे शामिल

    संस्था के प्रवक्ता संदीप कुमार बताते हैं कि इस बार 34वें महोत्सव के दौरान विधायक रमन अरोड़ा, विधायक बाबा हेनरी, पूर्व विधायक अवतार हेनरी सहित कई गणमान्य विशेष रूप से शामिल होंगे। इसी तरह श्री गणपति उत्सव कमेटी मलकां चौक के अध्यक्ष दीपक महेंद्रु बताते हैं कि श्री गणेश चतुर्थी को लेकर शाम 6 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न इलाकों से होते हुए रात 8 बजे पूजा स्थल पर पहुंचेगी। यहां पर विघ्नहर्ता की 5 दिन तक चलने वाली निरंतर पूजा में जिले भर से श्रद्धालु शामिल होंगे।

    उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा मलकां चौक से शुरू होकर महेंद्रु मोहल्ला, मिठा बाजार, जग्गू चौक, कलां बाजार, गुड मंडी व चढ़त सिंह बाजार से होते हुए मलकां चौक में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न संस्थाओं की तरफ से लंगर लगाया जाएगा। इसी तरह श्री गणेश पूजा कमेटी रस्ता मोहल्ला में भी शाम 5 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न इलाकों से होते हुए पूजा स्थल पर संपन्न होगी।

    यह भी पढ़ेंः- Lumpy Skin Disease: बीमारी से ठीक होने वाली गायों की बढ़ी संख्या, पशुपालकों ने ली राहत की सांस

    Koo App

    ਸ੍ਰੀ ਗਣੇਸ਼ ਚਤੁਰਥੀ ਦੇ ਸ਼ੁੱਭ ਅਵਸਰ ਮੌਕੇ ਸਮੂਹ ਦੇਸ਼ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ-ਬਹੁਤ ਵਧਾਈਆਂ… ਭਗਵਾਨ ਸ੍ਰੀ ਗਣੇਸ਼ ਜੀ ਸਾਰਿਆਂ ‘ਤੇ ਮਿਹਰ ਕਰਨ…ਸਭਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਖੁਸ਼ੀਆਂ-ਖੇੜੇ ਅਤੇ ਤੰਦਰੁਸਤੀ ਬਣੀ ਰਹੇ…

    View attached media content

    - Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 31 Aug 2022