विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चुनाव नहीं लड़ूंगा, पार्टी के लिए काम जारी रहेगा', पूर्व MP मोहिंदर केपी ने संन्यास लेने की अटकलों को किया खारिज

Published: Tue, 03 Nov 2026 12:21 PM (IST)

पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी ने राजनीति से संन्यास की खबरों को खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह चुनाव ...और पढ़ें

पूर्व सांसद मोहिंदर केपी।

पूर्व सांसद मोहिंदर केपी।

HighLights

  1. मोहिंदर केपी ने संन्यास की खबरों को नकारा।

  2. शिरोमणि अकाली दल में सक्रिय रहेंगे पूर्व सांसद।

  3. पार्टी की मजबूती के लिए लगातार करेंगे काम।

जागरण संवाददाता, जालंधर। पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह केपी ने इंटरनेट मीडिया पर उनके राजनीति से संन्यास लेने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। केपी ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरें पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पहले शिरोमणि अकाली दल में थे और अभी भी शिरोमणि अकाली दल में ही हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने करतारपुर से विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना था, इसके बारे में पार्टी को पहले ही बता दिया था। उनकी राय के बाद ही पार्टी ने नया हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। केपी ने कहा कि वह सक्रिय राजनीति में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED की रेड दूसरे दिन भी जारी, 26 घंटे से जांच में जुटी टीम

पार्टी मजबूती के लिए काम करूंगा

मोहिंदर केपी ने कहा कि फिलहाल वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन पार्टी की सभी गतिविधियों में शामिल हैं और पार्टी की मजबूती के लिए लगातार काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही थी जिसमें कहा गया था कि मोहिंदर केपी 40 साल की सेवा के बाद सक्रिय राजनीति से संन्यास ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भतीजे के निधन पर जालंधर पहुंचे हनी सिंह, गले लगकर फूट-फूट कर रोए दिनेश औलख; सिंगर की भी आंखें हुईं नम

तीन साल पहले अकाली दल में हुए थे शामिल

महेंद्र सिंह केपी का जन्म 1956 को जालंधर में हुआ था। साल 1992 में उनके पिता दर्शन सिंह केपी की खालिस्तानी आतंकियों की तरफ से हत्या कर दी थी। उनके पिता पूर्व मंत्री और पांच बार जालंधर से विधायक रहे थे। महेंद्र सिंह केपी 2009 में पहली बार जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद चुने गए। 2014 में कांग्रेस ने उन्हें होशियारपुर विधानसभा सीट से चुनाव में उतारा, लेकिन विजय सांपला से हार गए।

यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस की जल्दबाजी पड़ी भारी, बिना ट्रांजिट रिमांड जवान को ले जा रही टीम सिलीगुड़ी एयरपोर्ट पर रोकी गई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।