पंजाब पुलिस की जल्दबाजी पड़ी भारी, बिना ट्रांजिट रिमांड जवान को ले जा रही टीम सिलीगुड़ी एयरपोर्ट पर रोकी गई
पंजाब पुलिस ने ISI को सूचना देने के आरोपी सेना के जवान राजबीर सिंह को हासीमारा से गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड न लेने पर बागडोगरा एयरपोर्ट पर रोक लिया गया।

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है।
HighLights
पंजाब पुलिस ने ISI एजेंट को बिना रिमांड ले जाने की कोशिश की।
सिलीगुड़ी एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस टीम को रोका।
कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर जवान को पंजाब ले जाया गया।
जागरण संवाददाता, फाजिल्का। पंजाब पुलिस को जल्दबाजी भारी पड़ी। ISI एजेंट को सूचनाएं देने के आरोप में गिरफ्तार तरनतारन निवासी सेना के जवान राजबीर सिंह को पंजाब ले जाने के लिए फाजिल्का थाने और स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल की टीम सिलीगुड़ी पहुंची थी। जब जवान को पंजाब लाने के लिए पुलिस एयरपोर्ट पर पहुंची तो उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया गया।
दरअसल, पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का ट्रांजिट रिमांड ही नहीं लिया था। टीम ने अलीपुरद्वार जिले के हासीमारा से जवान को गिरफ्तार किया, लेकिन स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी नहीं दी। 30 अक्टूबर को आरोपी को लेकर टीम बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंची तो वहां पर सुरक्षा कर्मियों ने टीम को रोक दिया। आरोप था कि बिना ट्रांजिट रिमांड आरोपी को पंजाब पुलिस कैसे ले जा सकती है।
यह भी पढ़ें- लुधियाना में पुलिस कस्टडी में शूटर राजू की मौत, पूछताछ के दौरान सीने में उठा दर्द; अस्पताल में तोड़ा दम
सिलीगुड़ी कोर्ट में किया गया पेश
विरोध के बाद पंजाब पुलिस आरोपी को सिलीगुड़ी कोर्ट लेकर पहुंची। ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद पंजाब पुलिस सेना के जवान को ले पंजाब रवाना हुई। स्थानीय पुलिस को जानकारी दिए बगैर आरोपित को पंजाब ले जाने के प्रश्न पर अलीपुरद्वार जिला पुलिस के एसपी अमित कुमार साव ने बताया कि मामले को देखा जा रहा है।
वह भी पूरे मामले की खोज खबर ले रहे हैं। दरअसल, पंजाब पुलिस ने 29 अक्टूबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हासीमारा से सेना के जवान राजबीर सिंह को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें- भतीजे के निधन पर जालंधर पहुंचे हनी सिंह, गले लगकर फूट-फूट कर रोए दिनेश औलख; सिंगर की भी आंखें हुईं नम
गिरफ्तारी के 24 घंटे में कोर्ट में पेश करना जरूरी
सिलीगुड़ी महकमा कोर्ट के सीनियर एडवोकेट अत्री शर्मा ने बताया कि किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी होने पर पुलिस को 24 घंटे के भीतर संबंधित क्षेत्र के मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपित को पेश करना पड़ता है। यदि दूरी अधिक हो और 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना संभव न हो, तो जिस क्षेत्र से व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है, वहां के कोर्ट में उसे पेश कर पूरी जानकारी देनी होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।