जालंधर में मेयर की मौजूदगी में फायरिंग, DJ पर नाचते दिखे विनीत धीर; Video वायरल होने पर विपक्ष ने उठाए सवाल
जालंधर से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दावा किया जा रहा है कि मेयर विनीत धीर की मौजूदगी में ...और पढ़ें
HighLights
मेयर विनीत धीर की मौजूदगी में फायरिंग का वीडियो वायरल।
वीडियो में मेयर डीजे पर नाचते हुए दिख रहे हैं।
घटना पर विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।
जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब में जालंधर से एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये वीडियो जालंधर के मेयर से ही संबंधित है और वायरल होने के बाद शहर के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छिड़ गई है। इसमें दावा किया जा रहा है कि मेयर विनीत धीर की मौजूदगी में गोलियां चलाई गईं, लेकिन उन्होंने न तो गोली चलाने वाले को रोकने का प्रयास किया और न ही इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत दी।
ये वीडियो कब का है, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। वीडियो में मेयर मंच पर पंजाबी गीतों पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। इसी दौरान एक युवक का हाथ पीछे उठता दिखता है और वे अपनी पिस्टल से हवा में फायर कर देता है। इतना ही नहीं, वीडियो में युवक अपनी कमर के साथ पिस्टल लगा कर नाचता भी दिखता है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के मोगा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
शहर में शुरू हुई चर्चाएं
वीडियो के प्रसारित होने के बाद राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं कि यदि मेयर के सामने ही गोलियां चली थीं तो उन्होंने तत्काल इसका विरोध क्यों नहीं किया। क्या उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी देना भी जरूरी नहीं समझा। शहर में कानून-व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी को लेकर भी बहस शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण पर AAP-भाजपा आमने सामने, कुलतार संधवां बोले- किसानों को बदनाम करना बंद करे केंद्र सरकार
विपक्ष ने उठाए सवाल
वीडियो किस स्थान की है, इसमें गोली चलने की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और घटना के समय मेयर की भूमिका क्या रही, इन तथ्यों की पुष्टि होना अभी बाकी है। इतना ही नहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद मेयर की भी प्रतीक्रिया सामने नहीं आई है।
इस मामले में पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने कहा सरकार जहां बदलाव की बात कर रही है वहां पर बदलाव गोलियां चलने का आ रहा है, ना कि विकास का बदलाव है।
यह भी पढ़ें- बटाला में एक रिसॉर्ट पर आयकर विभाग की रेड, टैक्स चोरी की आशंका; टूरिस्टों को भेजा बाहर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।