विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बटाला में एक रिसॉर्ट पर आयकर विभाग की रेड, टैक्स चोरी की आशंका; टूरिस्टों को भेजा बाहर

Published: Thu, 12 Nov 2026 01:58 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 02:09 PM (IST)

बटाला में जालंधर मार्ग पर स्थित एक रिसॉर्ट पर आयकर विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की। टैक्स चोरी की ...और पढ़ें

बटाला में जालंधर रोड पर कंग विला रिसॉर्ट का बाहरी दृश्य।

बटाला में जालंधर रोड पर कंग विला रिसॉर्ट का बाहरी दृश्य।

HighLights

  1. बटाला के कंग विला रिसॉर्ट पर आयकर विभाग ने की छापेमारी।

  2. टैक्स चोरी की आशंका में सुबह 7 बजे कार्रवाई शुरू हुई।

  3. रिसॉर्ट सील, पर्यटकों को रिकॉर्ड जांच के बाद बाहर भेजा गया।

जागरण संवाददाता, बटाला। पंजाब के सरहदी जिले गुरदासपुर के बटाला में जालंधर रोड पर एक रिसॉर्ट पर आयकर विभाग ने रेड की है। सुबह अचानक छह के करीब गाड़ियां बटाला के कंग विला रिसॉर्ट में पहुंची और इसे पूरी तरह से सील कर दिया गया। कुछ समय में ही आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना पूरे इलाके में फैल गई। जिसके बाद अन्य कारोबारी व सीएम भी अलर्ट हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आप की सूची के बाद कांग्रेस में हलचल तेज, जल्द आएगी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट

शुरुआती जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की ये रेड टैक्स चोरी के संबंध में होने की संभावना है, हालांकि इसे लेकर किसी भी तरह का अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये रेड सुबह 7 बजे के करीब शुरू हुई। 6 गाड़ियों में 14 के करीब लोग सुबह रिसॉर्ट में पहुंच गए। इस दौरान किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें- फरीदकोट में मोटरसाइकिल फिसलने पर विवाद, 10 से ज्यादा हमलावरों ने दुकानदार से की मारपीट; CCTV में कैद हुई घटना

रिसॉर्ट में रुके हुए थे टूरिस्ट

जिस समय ये रेड की गई, रिसॉर्ट में कुछ टूरिस्ट भी रुके हुए थे। ये टूरिस्ट बीती रात ही यहां आकर रुके थे। पहले उन्हें भी बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद उनका सारा रिकॉर्ड जांचा गया और उसके बाद जरूरी कार्रवाई कर उन्हें रिसॉर्ट से बाहर जाने की अनुमति दे दी गई।

फिलहाल रिसॉर्ट में कार्रवाई चल रही है और संबंधिक रिसॉर्ट मैनेजमेंट के लोगों से पूछताछ जारी है। आयकर विभाग की तरफ से खातों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'किसे नियुक्त कर रहे मुख्य चुनाव आयुक्त...', SGPC चुनाव पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।