पंजाब के मोगा में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर रेलवे पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1794479034339_m.webp)
पंजाब के मोगा में दर्दनाक हादसा। फोटो जागरण
HighLights
मोगा में ट्रेन हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत।
शव बुरी तरह क्षत-विक्षत, पहचान मुश्किल हुई।
मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया।
संवाद सहयोगी, मोगा। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर रेलवे पुल के पास व प्रेम आटा मिल के नजदीक रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर समाज सेवा सोसायटी के सदस्य रेलवे पुलिस प्रशासन के सहयोग से घटनास्थल पर पहुंचे।
घटना 12 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे की है। हादसा इतना गंभीर था कि मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाने के कारण शव को पहचान एवं आगामी कानूनी प्रक्रिया के लिए मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।