विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farmer Protest: पंजाब के शंभू में किसानों का प्रदर्शन हुआ खत्म, आज से नियमित रूट पर चलेंगी ट्रेनें; यात्रियों को मिली राहत

Published: Tue, 21 May 2024 09:16 AM (IST)

पंजाब के शंभू में किसानों ने अपना प्रदर्शन खत्म करते हुए टेंट हटवाने सहित ट्रैक खाली करना शुरू कर दिया ...और पढ़ें

पंजाब के शंभू में किसानों का प्रदर्शन हुआ खत्म, आज से नियमित चलेंगी गाड़ियां।
पंजाब के शंभू में किसानों का प्रदर्शन हुआ खत्म, आज से नियमित चलेंगी गाड़ियां।

HighLights

  1. शंभू में किसान प्रदर्शन के खत्म होने के बाद नियमित चलेंगी रेलगाड़ियां
  2. पंजाब के शंभू में किसानों का प्रदर्शन हुआ खत्म
  3. रेलवे ने जारी किया सर्कुलर, यात्रियों को मिलेगी राहत

जागरण संवाददाता, जालंधर। गर्मी से भले ही जल्द राहत मिलने के आसार नहीं लग रहे, लेकिन शंभू रेलवे स्टेशन (Shambhu Railway Station) पर किसानों की तरफ से किया जा रहा प्रदर्शन सोमवार को समाप्त हो गया है। इसके बाद गर्मी में तप रहे रेल यात्रियों को जरूर राहत मिल गई है। देर शाम सिटी रेलवे स्टेशन पर रेल गाड़ियों का आवागमन भी मुख्य रेल लाइन से शुरू हो गया।

रेलवे ने जारी किया सर्कुलर

दिनभर यात्री लंबे रूट से आने व रेल गाड़ियों के रद रहने से परेशान होते रहे। अब रेलवे की तरफ से रेल गाड़ियों को फिर से रेगुलर करने की घोषणा कर दी है। मंगलवार को पूर्ण रूप से रेल गाड़ियों को रेगुलर कर दिया जाएगा। इस संबंध में रेलवे की तरफ से सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Ludhiana Crime: दुकान पर बर्फ लेने गई नौ साल की बच्ची के हाथ-पैर बांधकर दुकानदार ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विलंब से पहुंची ये गाड़ियां

वहीं बात करें तो सोमवार को हीराकुंड एक्सप्रेस (20808) करीब 12 घंटे, वंदे भारत एक्सप्रेस (22488) पौने सात घंटे, हिमसागर एक्सप्रेस (16317) सात घंटे, अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (12029) साढ़े पांच घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस (18309) पांच घंटे, नागपुर एक्सप्रेस (22126) पौने पांच घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) चार घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस (11057) सवा दो घंटे और पश्चिम एक्सप्रेस (12925) दो घंटे देर से पहुंची।

ये भी पढ़ें: Kisan Andolan: किसानों का शंभू रेलवे ट्रैक पर धरना खत्‍म, बॉर्डर पर जारी रहेगा आंदोलन; बोले- PM की रैली का करेंगे विरोध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।