विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Effect: जालंधर में रात 11 से सुबह पांच बजे तक लगा कर्फ्यू, डीसी ने जारी किए आदेश

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sat, 06 Mar 2021 02:22 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 03:19 PM (IST)

Coronavirus Effect शहर में काेराेना के बढ़ते खतरे काे लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जालंधर में ...और पढ़ें

शहर में काेराेना के बढ़ते खतरे काे लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
शहर में काेराेना के बढ़ते खतरे काे लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।

जालंधर, जेएनएन। Coronavirus Effect: जिले में कोविड-19 (Covid-19) के लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए जिला प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) की घोषणा की है। रात 11 से सुबह पांच बजे तक जिले में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इस संबंध में  डीसी घनश्याम थोरी (DC Ghanshyam Thori) द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक कर्फ्यू के दौरान आपात सेवाओं को छोड़कर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन (Police) को निर्देश देते हुए कर्फ्यू संबंधी निर्धारित किए गए नियमों की सख्ती से पालना करवाने के निर्देश भी दिए हैं।

प्रशासन का सहयाेग करें शहरवासी

डीसी घनश्याम थाेरी (DC Ghanshyam Thori) ने कहा कि काेराेना (CoronaVirus) के खतरे से निपटने के लिए लाेगाें काे प्रशासन का सहयाेग करना चाहिए। महानगर में दोबारा बढ़ रहे कोरोना वायरस (CoronaVirus) संक्रमण के मामले अभी थम नहीं रहे हैं। चिंता की बात है कि सबसे ज्यादा नए पॉजिटिव केस स्कूली बच्चों में सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Amritsar Cyber Crime: स्टेट बैंक की कर्मी बनकर मेडिकल स्टूडेंट के खाते से निकले 2.27 लाख रुपये

शुक्रवार को 61 विद्यार्थियों सहित 177 नए केस किए गए थे रिपोर्ट

शुक्रवार को भी कोरोना वायरस (CoronaVirus) के स्कूलों में कई मामले सामने आए थे। 61 विद्यार्थियों सहित 177 नए केस रिपोर्ट किए गए थे। इससे पहले वीरवार को पांच महीने बाद कोरोना का जालंधर में सबसे बड़ा अटैक हुआ था। एक साल में पहली बार जालंधर में एक साथ 79 विद्यार्थी कोरोना पाजिटिव आए थे। इनमें 13 शिक्षक भी शामिल थे।

 यह भी पढ़ें-Jalandhar Corona Vaccination: नगर निगम कमिश्नर और स्टाफ कर्मियों ने लगवाया पहली डोज का टीका

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें