विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar Cyber Crime: स्टेट बैंक की कर्मी बनकर मेडिकल स्टूडेंट के खाते से निकले 2.27 लाख रुपये

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sat, 06 Mar 2021 11:24 AM (IST)

मेडिकल छात्रा शैफाली ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च को उसके मोबाइल पर एक युवती की कॉल आई थी। ...और पढ़ें

अमृतसर में मेडिकल स्टूडेंट के साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। (सांकेतिक फोटो)
अमृतसर में मेडिकल स्टूडेंट के साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। (सांकेतिक फोटो)

अमृतसर, जेएनएन। यहां साइबर ठगी के एक मामले में सरकारी मेडिकल कालेज में पढ़ाई कर रही शैफाली नाम की स्टूडेंट के बैंक खाते से 2.27 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात हैकरों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि साइबर शाखा आरोपितों का पता लगाने में जुटी है।

मेडिकल छात्रा शैफाली ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च को उसके मोबाइल पर एक युवती की कॉल आई थी। उसने खुद को स्टेट बैंक आफ इंडिया की कर्मचारी बताया था। उस महिला ने उन्हें अपना नाम मेघना शर्मा बताया था। उसने कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड बन चुका है और वह उनसे बैंक खाते के संबंध में कुछ जानकारी चाहती है। इसके बाद बैंक की तरफ से क्रेडिट कार्ड उन्हें भेज दिया जाएगा। शेफाली ने बताया कि मेघना ने उनसे उनके बैंक खाते की सारी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उनके मोबाइल पर संदेश मिला कि उनके बैंक खाते से 2,27,448 रुपये कट चुके हैं। शैफाली ने तुरंत इसकी शिकायत स्टेट बैंक आफ इंडिया और पुलिस अधिकारियों से की। अमृतसर पुलिस की साइबर सेल ठगी करने वाली युवती की तलाश में जुट गई है।