विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नंगल में सीटीयू बस ने पांच को कुचला, दो की मौके पर ही मौत, तीन की हालत गंभीर

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 12 Apr 2021 10:10 AM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 10:16 AM (IST)

पंजाब के नंगल में सीटीयू बस ने पांच लोगों को कुचल दिया। सोमवार सुबह हुए इस हादसे में दो लोगों ...और पढ़ें

वह बस जिसके कारण नंगल में हादसा हुआ। जागरण
वह बस जिसके कारण नंगल में हादसा हुआ। जागरण

जेएनएन, नंगल [रूपनगर]। पंजाब के नंगल में नेशनल हाईवे एक्सटेंशन 503 पर भनुपली मेें हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार सुबह सीटीयू (चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग Chandigarh Transport Undertaking) की बस से हुआ। बस ने पांच लोगों को कुचल दिया। घायलों को उपचार के लिए आनंदपुर साहिब सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। घायलों व मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है। 

यह भी पढ़ें: Sonu Sood करेंगे कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बनाया ब्रांड एंबेस्डर

यह भी पढ़ें: स्क्रीन पर दिखेगी हरियाणा से शुरू महिलाओं की पीरियड चार्ट मुहिम, जानें क्या है यह अभियान

यह भी पढ़ें: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र, कहा- किसानों से फिर शुरू हो वार्ता