Commonwealth Games 2022: कामनवेल्थ में इतिहास रचने उतरेंगे जालंधर के 4 लाल, कल भारतीय हाकी टीम की आस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत
कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड जीतने का मौका Commonwealth Games 2022पुरुष हाकी के फाइनल में भारत की भिड़ंत आस्ट्रेलिया से होगी जिसके नतीजे के ऊपर महानगर समेत देश एवं दुनिया की नजर रहेगी। भारत और आस्ट्रेलिया के मध्य फाइनल मुकाबला भारतीय समय अनुसार सोमवार शाम 530 बजे शुरू होगा।

मनुपाल शर्मा, जालंधर। Commonwealth Games 2022: महानगर के चार लाल कामनवेल्थ खेलों में नया इतिहास बनाने को सोमवार मैदान में उतरेंगे। ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर देश की झोली में डालने वाले महानगर के चार हाकी खिलाड़ी सोमवार को कामनवेल्थ खेलों में सोना जीतने के लिए मैदान में उतरेंगे। अगर भारतीय हाकी टीम कामनवेल्थ खेलों में सोना जीतने में सफल रहती है तो ऐसा पहली बार होगा और इतिहास बनेगा।
पुरुष हाकी के फाइनल में भारत की भिड़ंत आस्ट्रेलिया से होगी, जिसके नतीजे के ऊपर महानगर समेत देश एवं दुनिया की नजर रहेगी। भारत और आस्ट्रेलिया के मध्य फाइनल मुकाबला भारतीय समय अनुसार सोमवार शाम 5:30 बजे शुरू होगा। महानगर से मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, वरुण एवं हार्दिक भारतीय हाकी टीम में खेल रहे हैं। मनप्रीत सिंह पिछले लंबे अरसे से भारतीय हाकी टीम के कप्तान हैं।
मनदीप सिंह कामनवेल्थ खेलों में पांच गोल दाग चुके हैं और वरुण एवं हार्दिक ने भी कामनवेल्थ खेलों में अपनी हाकी का हुनर दिखाया है। खास यह है कि उपरोक्त चारों खिलाड़ी ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हाकी टीम में भी शामिल थे। कामनवेल्थ खेलों में हाकी के मुकाबलों का सिल्वर मेडल तो भारतीय हाकी टीम अपने नाम कर ही चुकी है।
हाकी टीम तीसरी बार कामनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंची
टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से मात दी। भारतीय हाकी टीम तीसरी बार कामनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंची है। हालांकि उसे अब तक स्वर्ण पदक नहीं मिला है। इस बार भारत के पास पहला स्वर्ण पदक जीतने का सुनहरा मौका है। भारत गोल्ड कोस्ट में 2018 कामनवेल्थ गेम्स में चौथे स्थान पर रहा था। इन खेलों में पहली बार 1998 में हाकी को शामिल किया गया। 1998 से 2018 तक हर बार आस्ट्रेलियन टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय टीम ने साल 2010 और 2014 में सिल्वर मेडल जीता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।