यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Politics: सियासी घमासान के बीच एक मंच पर पहुंचे CM मान और राजा वड़िंग, मगर नहीं हुआ आमना-सामना
Punjab Politics News जालंधर में रविवार एक ही कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान और पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग पहुंचे। ...और पढ़ें

HighLights
- जालंधर में एक ही मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग
- भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को नशे से खेल, पढ़ाई की तरफ ले जा रही है।
- राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में गुरुओं के केसरी झंडे और राष्ट्रीय झंडे में लड़ाई करवाने की कोशिश की गई।
जालंधर, जागरण संवाददाता। Bhagwant Mann And Raja Warring मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग रविवार को एक ही कारण से जालंधर में थे। दोनों ही एक कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे। लेकिन दोनों का आमना-सामना नहीं हुआ। दोनों के कार्यक्रम में पहुंचने में करीब एक घंटे का अंतर था। राजा वड़िंग जब अपना भाषण खत्म करके वापस चले गए तो उसके एक घंटे बाद मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा।
हालांकि, यह कार्यक्रम सामाजिक था। लेकिन मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रधान के एक ही मंच पर आने से राजनीतिक दलों में उत्सुकता बनी हुई थी कि अगर दोनों को आमना-सामना होता है तो दोनों की प्रतिक्रिया कैसी रहेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान जब कार्यक्रम में पहुंचे तो पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को कार्यक्रम से वापस लौटे एक करीब एक घंटा हो चुका था।
सीएम और वड़िंग पर थी सबकी नजर
सीएम और कांग्रेस अध्यक्ष में आमना-सामना होने पर सबकी नजर इसलिए थी। क्योंकि शनिवार को जालंधर में ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पंजाब सरकार की बसों की बॉडी राजस्थान में बनवाने का मुद्दा उठाया था और कहा था कि इसमें काफी कुछ निकलेगा। कांग्रेस सरकार के समय ट्रांसपोर्ट विभाग के मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ही थे।
ये भी पढ़ें- SAD ने 10 लोकसभा क्षेत्रों में लगाए इंचार्ज, संभावित प्रत्याशियों की झलक भी दिखाई; यहां देखें पूरी लिस्ट
शनिवार को ही राजा वड़िंग ने भी इसका जवाब देते हुए कहा था कि वह हर जांच के लिए तैयार हैं। हालांकि इस कार्यक्रम में पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ कार्यक्रम में मौजूद थे और सीएम से उनकी मुलाकात हुई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु ने भी इस कार्यक्रम में पहुंचना था लेकिन दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से उनकी फ्लाइट लेट हो गई।
नशे से खेल और पढ़ाई की तरफ ले जाने का मिशन- मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में कहा कि पंजाब में कई सालों तक आतंकवाद का काला दौर रहा है और नशे का काला दौर आया है। पंजाब सरकार युवाओं को नशे से खेल, पढ़ाई की तरफ ले जा रही है और पंजाब में ही नौकरियों देना चाहती है। इस मिशन पर काम कर रहे हैं और सबके सहयोग की जरुरत है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के हवा, पानी और मिट्टी को बचाने की भी जिम्मेवारी है।
'केसरी झंडे और नेशनल फ्लैग को लड़ाने वालों से सावधान'
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में आतंकवाद का काला दौर दोबारा ना आए इसके लिए सभी को एकजुटता दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में गुरुओं के केसरी झंडे और राष्ट्रीय झंडे में लड़ाई करवाने की कोशिश की गई लेकिन सफल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है जो ऐसा विवाद खड़ा करने की कोशिश करते हैं।
