Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काली बेई की सफाई की 22वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री मान, बोले- प्रदेश की नदियों-नालों की सफाई के लिए शुरू करेंगे अभियान

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Mon, 18 Jul 2022 07:47 AM (IST)

    मुख्यमंत्री भगवंत मान काली बेई की सफाई की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर सुल्तानपुर लोधी स्थित बेई किनारे आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

    Hero Image
    बेई नदी का पानी पीते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश में नदियों और नालों की सफाई के लिए राज्य स्तरीय अभियान शुरू करने की घोषणा की है। वे रविवार को काली बेई की सफाई की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर सुल्तानपुर लोधी स्थित बेई किनारे आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जहां बेई के तट पर पौधारोपण किया वहीं, बेई नदी का पानी भी पिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें यह अवसर मिला हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब गुरुओं और संतों की पवित्र भूमि है। गुरुओं के बताए रास्ते पर चलकर राज्य सरकार जल्द ही पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों की नदियों और नालों की सफाई के लिए व्यापक अभियान शुरू करेगी। इस कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

    उन्होंने इस अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए जनता से सहयोग करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हरियाली बढ़ाने के भगत सिंह हरित आंदोलन शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने पूर्व सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूर्व में जिन मंत्रियों पर पौधारोपण करने की जिम्मेदारी थी उन्होंने पेड़ों की निर्मम कटाई करवाई।

    इन नेताओं की ओर से जनता के पैसे की खुली लूट के कारण राज्य का विकास पटरी से उतर गया। प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता के पैसे की खुली लूट को रोकने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ी है। इस दौरान संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने राज्य सरकार के सहयोग से पुराने नालों और चिट्टी बेई को साफ करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    यह भी पढ़ें-  Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा को पंजाब से 23376 वोट मिलना तय, द्रौपदी मुर्मू को हासिल होंगे 3496