महंगाई के विरोध में चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन, एक महीने तक भाजपा के खिलाफ मोर्चा, मौलीजागरां में धरना आज
कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता आज मौलीजागरां में प्रदर्शन करेंगे। दोपहर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ काले रंग के गुब्बारे आस ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस महंगाई के विरोध में और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आज से मोर्चा खोलने की तैयारी में है। आज से पूरा एक महीने शहर के विभिन्न जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता धरना प्रदर्शन करेंगे।
चंडीगढ़ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक माह तक इन धरना प्रदर्शनों में व्यस्त रहेंगे। कांग्रेस पूरे एक महीने तक केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। शहर के हर सेक्टर और कालोनी में पार्टी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी शुरुआत आज से की जा रही है गई है।
कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता आज मौलीजागरां में प्रदर्शन करेंगे। दोपहर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ काले रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़कर अपना रोष जताएंगे। कांग्रेस ने इस तरह का अनोखा प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने के बाद पहली बार इस तरह का प्रदर्शन किए जा रहे हैं। असल में इस समय कांग्रेस की हालत पतली है। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना चाह रही है। एक माह तक होने वाले प्रदर्शनों में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल भी शामिल होंगे। इन धरने प्रदर्शनाें में जो नेता ज्यादा से ज्यादा भीड़ इकट्ठी करेगा उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। क्योंकि एक माह बाद ही कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
शहर में कुल 35 वार्ड हैं। कांग्रेस हर वार्ड में प्रदर्शन करेगी। पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी के निर्देश पर कांग्रेस ने यह प्लान बनाया है। अध्यक्ष एचएस लक्की का कहना है कि कांग्रेस की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अनुचित और अनावश्यक रूप से बुलाए जाने के प्रति अपना विरोध दिखाने के लिए 21 जुलाई को एक विशाल प्रोटेस्ट मार्च निकालेगी। पार्टी कार्यकर्ता सेक्टर 18 में स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय की ओर अपना मार्च तब शुरू करेंगे, जब कांग्रेस अध्यक्ष नई दिल्ली में ईडी कार्यालय पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में चलाए गए स्वतंत्रता संग्राम और उसके बाद राष्ट्र निर्माण के प्रयासों के कारण देश अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इस उपलब्धि को मनाने के लिए कांग्रेस शहर के विभिन्न हिस्सों में एक सप्ताह के लिए रैलियां आयोजित करेगी, जो 9 अगस्त भारत छोड़ो आंदोलन दिवस से शुरू होकर अगले 7 दिन 75 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
चंडीगढ़ से होकर निकले यात्रा
पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि यह देश के लिए एक विडंबना है कि जिन लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया, वे आज राष्ट्रवाद का उपदेश दे रहे हैं और जिन्होंने स्वतंत्रता लाने के लिए बहुत बड़े बलिदान दिए हैं, वे मौजूदा सरकार द्वारा प्रताड़ित किए जा रहे हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में 3500 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा में जोर शोर से भाग लेगी। लक्की का कहना है कि उनका प्रयास है कि यह यात्रा चंडीगढ़ से होकर निकले।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।