जातिसूचक गालियों और पिस्तौल दिखाने पर हंगामा, जालंधर के रविदास चौक पर धरना; SC/ST एक्ट में FIR की मांग
शहर के प्रसिद्ध रविदास चौक पर जातिसूचक गालियां देने और पिस्तौल दिखाकर धमकी देने के विरोध में लोगों ने चक्का जाम कर दिया।

हंगामे के दौरान भड़के लोग।
HighLights
जालंधर में जातिसूचक गालियों और पिस्तौल धमकी पर प्रदर्शन।
रविदास चौक पर सड़क जाम, SC/ST एक्ट में FIR मांग।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, हथियार लाइसेंस रद्द करने की मांग।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के बूटा मंडी स्थित रविदास चौक पर जातिसूचक गालियां देने और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दलित समाज व स्थानीय लोगों ने धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने रविदास चौक के दोनों तरफ सड़क जाम कर दी, जिससे यातायात ठप हो गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शनकारी आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला बैंक कालोनी शू मार्केट के पास का बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, स्थानीय कारोबारी और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रविंद्र चौधरी के बेटे का रास्ता फुटवियर कारोबारी वरुण महाजन उर्फ बिट्टू महाजन ने रोक लिया।
यह भी पढ़ें- जालंधर की कलगीधर कॉलोनी के घर में लगी भीषण आग, लाखों का DJ का सामान जलकर राख
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
आरोप है कि इस दौरान उसने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि दिवाली के चलते उन्होंने उस दिन विवाद को आगे नहीं बढ़ाया, लेकिन दो दिन बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी। आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की और टालमटोल करती रही।
यह भी पढ़ें- पंजाब की बेटी ने किया कमाल, ITI मानसा की जसप्रीत देशभर में प्रथम, छात्रा व प्रशिक्षक को 25-25 हजार का इनाम
एफआईआर दर्ज होने तक धरना रहेगा जारी
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि थाने में बुलाए जाने पर भी आरोपित ने एसएचओ और पार्षदों के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकियां दीं। उन्होंने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने की मांग की, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।
धरने में शामिल लोगों और वकीलों ने मांग की कि आरोपित के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जाए और उसका हथियार लाइसेंस रद किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मामला दर्ज नहीं होता, धरना जारी रहेगा। साथ ही आने वाले दिनों में जालंधर बंद करवाने की चेतावनी भी दी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।