विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर की कलगीधर कॉलोनी के घर में लगी भीषण आग, लाखों का DJ का सामान जलकर राख

Published: Thu, 19 Nov 2026 04:57 PM (IST)

जालंधर के क्यूरो मॉल के पास स्थित न्यू कलगीधर कॉलोनी में एक रिहायशी मकान में भीषण आग लग गई। हादसे ...और पढ़ें

आग बुझाने का प्रयास करते हुए कर्मचारी।

आग बुझाने का प्रयास करते हुए कर्मचारी।

HighLights

  1. जालंधर के न्यू कलगीधर कॉलोनी में घर में लगी आग।

  2. लाखों रुपये के डीजे उपकरण और स्क्रीन जलकर राख।

  3. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, कोई जनहानि नहीं।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के न्यू कलगीधर कालोनी में एक रिहायशी घर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का डीजे उपकरण और स्क्रीन जलकर राख हो गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि घटना के समय घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे जानी नुकसान होने से बच गया।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्यूरो मॉल के पास स्थित न्यू कलगीधर कॉलोनी में एक घर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। इसे देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। आग तेजी से फैलने के कारण घर में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें- 'मेरी आंखों के सामने धंसा पुल, ट्रक में लगी आग', पटियाला-संगरूर NH के हादसे में ड्राइवर ने प्रशासन पर उठाया सवाल

फोन पर मिली आग लगने की सूचना

डीजे संचालक ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। उन्हें दोपहर करीब एक बजे फोन पर घर में आग लगने की सूचना मिली। वह तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक घर में रखा डीजे का कीमती सामान और स्क्रीन जल चुके थे। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।

यह भी पढ़ें- 'समय सीमा के बाद भी किसान मुआवजे के लिए अदालत जा सकते हैं', पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने 3006 दिन की देरी माफ की

दमकल विभाग ने पाया काबू

दमकल कर्मी नरेश कुमार के अनुसार, कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची। घर बंद था और अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई और उसे आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया। हादसे में घर का सामान जल गया, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- PCS मेन्स की भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक, विवाद के बीच पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का अहम आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।