विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैशाखी पर गुरुधामों के दर्शन के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ सिख श्रद्धालुओं का जत्था, बोले सो निहाल से गूंजी बाघा सीमा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 12 Apr 2021 11:11 AM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 11:12 AM (IST)

सिख श्रद्धालुओं का 429 सदस्यीय जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हो गया है। यह जत्था पाकिस्तान में बैसाखी का पर्व ...और पढ़ें

पाकिस्तान के लिए रवाना होता सिख श्रद्धालुओं का जत्था। जागरण
पाकिस्तान के लिए रवाना होता सिख श्रद्धालुओं का जत्था। जागरण

जेएनएन, अमृतसर। वैशाखी पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब और अन्य सिख धार्मिक स्थानों के दर्शनों के लिए शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की ओर से सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हो गया है। बोले सो निहाल के जयकारों केे बीच एसजीपीसी के सदस्य अमरजीत सिंह भलाईपुर, गुरमीत सिंह, जोगिंदर कौर, अमरीक सिंह आदि के नेतृत्व में यह जत्था वाघा सड़क सीमा के माध्यम से पाकिस्तान के लिए रवाना किया गया।

जत्थे में 429 सदस्य पाकिस्तान के लिए रवाना हुए हैं। बैसाखी का पर्व मनाने के बाद अलग-अलग गुरु घरों के दर्शन करने के बाद जत्था 22 अप्रैल को भारत वापस पहुंचेगा। एसजीपीसी ने जत्थे के सभी सदस्य के कोरोना टेस्ट भी करवाए गए। वहीं, पाकिस्तान सरकार ने भारतीय जत्थे के पाक दौरे को देखते हुए स्थानीय सिखों के लिए गुरुद्वारा पंजा साहिब व अन्य गुरुधामों में प्रवेश पर रोक लगा दी है।

पाकिस्तान के लिए रवाना होने से पूर्व बोले सो निहाल का जयकारा लगाते सिख श्रद्धालु।  जागरण

यह भी पढ़ें: Sonu Sood करेंगे कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बनाया ब्रांड एंबेस्डर

भारत से आने वाले जत्थे के सदस्यों से मुलाकात करने पर भी रोक लगा दी है। पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं नेशनल कमांड एंड आपरेशन सेंटर ने भी पाक सरकार के इस फैसले पर अपनी मोहर लगा दी है। एनसीओसी ने रविवार को इस संबंधी नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: स्क्रीन पर दिखेगी हरियाणा से शुरू महिलाओं की पीरियड चार्ट मुहिम, जानें क्या है यह अभियान

एनसीओसी के डिप्टी डायरेक्टर सैयद मंसूर अब्बास अली ने अपने आदेशों में कहा है कि कोरोना के तीसरे खतरनाक चरण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बैसाखी पर 12 अप्रैल को पाकिस्तान के गुरुद्वारा पंजा साहिब में पहुंचने वाले भारतीय जत्थे का स्वागत पीजीपीसी के चुनिंदा पदाधिकारी व कुछ सेवादार करेंगे। पाकिस्तानी सिखों व हिंदू श्रद्धालुओं को भी उन गुरुधामों में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी, जहां भारतीय जत्थे के सदस्य ठहरेंगे। अब्बास अली ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए ऐसा करना जरूरी था। पाकिस्तान सेहत विभाग की टीम को भी श्रद्धालुओं की कोरोना संबंंधी जांच करने की हिदायत दी गई है। कोरोना संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करवाने की भी हिदायतें पाक सरकार ने जारी की है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र, कहा- किसानों से फिर शुरू हो वार्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।