Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बलविंदर कैंथ बने रोटरी क्लब जालंधर सिविल लाइंस के अध्यक्ष, आशुतोष कोहली को मिली सचिव पद की जिम्मेदारी

    By DeepikaEdited By:
    Updated: Wed, 10 Aug 2022 12:33 PM (IST)

    समारोह का आगाज ज्योति प्रज्वलित करने के साथ किया गया। क्लब के पूर्व अध्यक्ष डा. अंबुज सूद ने बीते वर्ष किए गए कार्यों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सदस्यों के सहयोग से बीते वर्ष क्लब ने दो राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड हासिल किए हैं।

    Hero Image
    रोटरी क्लब जालंधर सिविल लाइंस के सदस्य। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, जालंधर। बलविंदर सिंह कैंथ को रोटरी क्लब जालंधर सिविल लाइंस का अध्यक्ष चुना गया है। इसी तरह आशुतोष कोहली को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। क्लब के ताजपोशी समारोह के दौरान रोटरी क्लब 3070 के डिस्टिक गवर्नर डा. पीएस ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्लब ने दो राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड किए हासिल

    समारोह का आगाज ज्योति प्रज्वलित करने के साथ किया गया। इसके उपरांत क्लब के पूर्व अध्यक्ष डा. अंबुज सूद ने बीते वर्ष किए गए कार्यों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सदस्यों के सहयोग से बीते वर्ष क्लब ने दो राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड हासिल किए हैं। वहीं क्लब ट्रेनर अमृतपाल सिंह लूथरा को विशेष रुप से प्लैटिनम सर्विस अवार्ड के साथ नवाजा गया।

    कोरोना काल में किए गए कार्यों पर चर्चा

    डा. पीएस ग्रोवर ने कहा कि रोटरी क्लब जालंधर सिविल लाइंस में पूरे डिस्ट्रिक्ट का नाम इंटरनेशनल में रोशन किया है। क्लब में ना केवल सबसे अधिक सदस्य हैं बल्कि मानवता की सेवा को समर्पित होकर कार्य करने वाले भी है। क्लब के पूर्व सचिन जतिन दत्ता ने कोरोना काल में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी।

    जरूरतमंद को ट्राई साइकिल की गई भेंट

    बलविंदर सिंह और नवनियुक्त सचिव आशुतोष कोहली ने आगामी प्रोजेक्टों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी। अमृतपाल सिंह लूथरा ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। उन्होंने 10 नए सदस्यों को क्लब में विधिवत शामिल किया। इस दौरान एक जरूरतमंद को ट्राई साइकिल भेंट की गई। क्लब की तरफ से सभी अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।

    इस मौके पर डा परमेंद्र सिंह ग्रोवर, बलविंदर ग्रोवर, हरप्रीत सूरी, हरदीप सिडाना, अनिल सलवान, सौरभ नरूला, बब्बू सिडाना, डा. गुलबीर गिल, असिस्टेंट गवर्नर राजेश बाहरी, सीईओ आफ क्लब विजय सहदेव सहित सदस्य मौजूद थे।

    यह भी पढ़ेंः- Laal Singh Chaddha: फिल्म रिलीज से एक दिन पहले अमृतसर पहुंचे आमिर खान, दरबार साहिब में टेका माथा