विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिसकर्मी को नशा तस्कर तस्कर उठा ले गया अपने साथ, जमकर की मारपीट

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 29 Oct 2017 08:56 PM (IST)Updated: Mon, 30 Oct 2017 08:24 AM (IST)

नशा तस्कर की गतिविधियों पर निगाह रखने गए पुलिसकर्मी को तस्कर ने पकड़ लिाय और फिर उसकी जमकर धुनाई की।

पुलिसकर्मी को नशा तस्कर तस्कर उठा ले गया अपने साथ, जमकर की मारपीट
पुलिसकर्मी को नशा तस्कर तस्कर उठा ले गया अपने साथ, जमकर की मारपीट

जेएनएन, माहिलपुर [जालंधर]। माहिलपुर पुलिस के जिस कर्मचारी की तस्करों पर नजर रखने की ड्यूटी थी, उस कर्मचारी को शनिवार रात तस्कर जबरदस्ती उठाकर ले गए और उससे मारपीट की। हमले का शिकार हुए पुलिस कर्मचारी के बयान पर थाना माहिलपुर ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी बलविंदर पाल ने बताया कि वार्ड-11 निवासी जसवीर कौर फौजन नशा तस्कर है और उस पर पहले भी नशा तस्करी के आठ मामले दर्ज हैं। इनमें से उसे सात मामलों में सजा हो चुकी है और आठवें मामले में वह जमानत पर बाहर है।

शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त तस्कर के पास नशे की खेप आने वाली है। इसलिए उन्होंने गनमैन संदीप कुमार की ड्यूटी निगरानी रखने के लिए लगाई थी। शनिवार रात आठ बजे जब उसने एक व्यक्ति को हाथ में बड़ा सा थैला लेकर जसवीर कौर के घर में घुसते देखा तो वह अभी बाहर ही खड़ा था कि आरोपी महिला जसवीर कौर फौजन और उसके पुत्र रम्मी ने संदीप कुमार को घर के अंदर घसीट लिया उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ डाले।

उधर, इस संदर्भ में थाना पुलिस माहिलपुर ने तीनों आरोपियों जसवीर कौर फौजन, रम्मी तथा सुखदीप ङ्क्षसह उर्फ काका के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने सहित कई विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः FB पर दोस्ती कर महिला से बनाए संबंध, फिर साथी भी हुआ खेल में शामिल