विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FB पर दोस्ती कर महिला से बनाए संबंध, फिर साथी भी हुआ खेल में शामिल

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 29 Oct 2017 01:40 PM (IST)Updated: Sun, 29 Oct 2017 02:42 PM (IST)

महिला से दोस्ती के बाद युवक ने पहले खुद संबंध बनाए और फिर दोस्त से भी संबंध बनाने को मजबूर किया। इसके बाद दोनों मिलकर उसे ब्लैकमेल करने लगे।

FB पर दोस्ती कर महिला से बनाए संबंध, फिर साथी भी हुआ खेल में शामिल
FB पर दोस्ती कर महिला से बनाए संबंध, फिर साथी भी हुआ खेल में शामिल

जेएनएन, लुधियाना। एक महिला की फेसबुक पर एक युवक दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों ने मिलना जुलना शुरू कर दिया। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। युवक ने अपने एक अन्य दोस्त से भी महिला के संबंध बनवाए। इसके बाद दोनों उसे ब्लैकमेल करने लगे। महिला ने अब पुलिस में शिकायत दी है।

साहनेवाल के पॉश एरिया माडल टाउन में रहने वाली महिला के मुताबिक उसकी फेसबुक पर लाली नाम के युवक से जान पहचान हुई। दोस्ती धीरे-धीरे इतनी गहरी हो गई कि दोनों ने मिलना जुलना शुरू कर दिया। लाली कभी उसे पटियाला घुमाने ले जाता और कभी कहीं ले जाता। इस दौरान वह उससे शारीरिक संबंध बनाता।

यह भी पढ़ेंः शर्मनाक: मां ने ही बेटी का सब इंस्‍पेक्‍टर से कराया दुष्‍कर्म, तीन बार कराया तलाक

इसके बाद लाली ने एक दिन अपने एक दोस्त वरिंदर सिंह को भी बुलाया और महिला को जबरन उसके साथ संबंध बनाने को कहा। महिला ने मजबूरन उससे संबंध बना लिए। इसके बाद दोनों उसे ब्लैकमेल करने लगे। कहा कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो वह उसके पति को सबकुछ बता देंगे। दोनों ने उससे 24 हजार रुपये लिए। इसके बाद दोनों ने उससे और पैसों की मांग करने लगे। थाना साहनेवाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः नाराज गर्लफ्रेंड ने फेसबुक पर की बेइज्जती, आहत होकर छात्र ने किया खतरनाक काम