विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेना के जवान ने ऑनलाइन दी थी बम फेंकने की ट्रेनिंग, जालंधर में Youtuber के घर ग्रेनेड अटैक में बड़ा खुलासा

Published: Thu, 17 Apr 2025 11:12 AM (GMT+05:30)

जालंधर (Jalandhar Grenade Attack) में यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड हमले के मामले में सेना के एक जवान को गिरफ्तार ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए पंजाब पुलिस की फाइल फोटो का उपयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए पंजाब पुलिस की फाइल फोटो का उपयोग किया गया है।

HighLights

  1. जालंधर ग्रेनेड हमले मामले में बड़ा खुलासा
  2. Youtuber के घर ग्रेनेड फेंकने के लिए सेना के जवान ने दी थी ट्रेनिंग
  3. पुलिस ने आरोपी सेना के जवान को किया गिरफ्तार

पीटीआई, चंडीगढ़। जालंधर (Grenade Attack in Jalandhar) में यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में एक सेना के जवान को गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने जालंधर के यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड फेंकने की घटना के सिलसिले में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है।

सेना के जवान पर ऑनलाइन ट्रेनिंग देने का लगा आरोप

जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के जवान सुखचरण सिंह को एक आरोपी को हथगोला फेंकने का ऑनलाइन ट्रेनिंग देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- जालंधर में यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड से हमला, पाकिस्तान डॉन ने वीडियो जारी कर ली जिम्मेदारी

बता दें कि 15 और 16 मार्च की रात को यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर हथगोला फेंका गया था। हालांकि, ग्रेनेड फटा नहीं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले में जवान की भूमिका के बारे में सेना के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।

जालंधर (Jalandhar Grenade Attack) की एक अदालत ने सेना के जवान को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने हमले की ली थी जिम्मेदारी

घटना के बाद, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए यूट्यूबर के घर पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस घटना के सिलसिले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पिछले चार-पांच महीनों में अमृतसर और गुरदासपुर में पुलिस चौकियों को निशाना बनाकर विस्फोट की कई घटनाएं हुई हैं। पिछले महीने अमृतसर में एक मंदिर के बाहर विस्फोट हुआ था। 8 अप्रैल को जालंधर जिले में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर हैंड ग्रेनेड विस्फोट हुआ था।

यह भी पढ़ें- पंजाब ग्रेनेड हमला: सोशल मीडिया से काका राणा गैंग से जुड़ा था अभिजोत, कई जिलों में दिया था वारदात को अंजाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।