Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिरोजपुर मंडल की 10 पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी, जालंधर के यात्रियों को अभी करना होगा इंतजार

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Tue, 16 Feb 2021 11:36 AM (IST)

    नई शुरू की जा रही मंडल की 10 पैसेंजर ट्रेनों में फिलहाल जालंधर से संचालित होने वाली कोई भी पैसेंजर ट्रेन शामिल नहीं है। वैसे भी जालंधर में कोरोना वायरस महामारी के कारण पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पिछले दस महीनों से रुका हुआ है।

    Hero Image
    जालंधर से संचालित होने वाली कोई भी पैसेंजर ट्रेन सूची में नहीं है।

    जालंधर, जेएनएन। रेलवे बोर्ड ने 35 पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की हरी झंडी दे दी है। इसी के साथ पंजाब के लिए भी खुशखबरी आई है क्योंकि इनमें फिरोजपुर मंडल में चलने वाली 10 पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं। हालांकि इस घोषणा से जालंधर के लोगों को मायूसी हाथ लगी है। कारण, नई शुरू की जा रही मंडल की 10 पैसेंजर ट्रेनों में फिलहाल जालंधर से संचालित होने वाली कोई भी पैसेंजर ट्रेन शामिल नहीं है। वैसे भी जालंधर में कोरोना वायरस महामारी के कारण पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पिछले दस महीनों से रुका हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले महीने से संचालन संभव

    रेलवे बोर्ड की तरफ से विभिन्न रेल मंडलों को मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं कमर्शियल विभाग से पैसेंजर ट्रेनें चलाने के लिए तैयारी करने के लिए कहा गया है। मैकेनिकल व इलेक्ट्रिक विभाग की तरफ से पूरी तैयारी करने के बाद कामर्शियल विभाग को बताया जाएगा और उसके बाद ट्रेनों के संचालन संबंधी अंतिम फैसला ले लिया जाएगा। संभव है कि अगले महीने से इन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

    दस महीनों से बंद है पैसेंजर ट्रेनों का संचालन

    जालंधर से पठानकोट, नकोदर, नवांशहर, होशियारपुर जेजों, फिरोजपुर, कपूरथला आदि के लिए पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाता है। कोविड-19 के चलते बीते लगभग 10 महीनों से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद है, जिस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को तो गंतव्य तक पहुंचने के लिए बेहद परेशान होना पड़ रहा है।

    ये हैं फिरोजपुर मंडल में चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें

    1. जोगिंदर नगर-पठानकोट पैसेंजर (गाड़ी संख्या- 52472)।

    2. पठानकोट-जोगिंदर नगर पैसेंजर (गाड़ी संख्या - 52473)।

    3. बठिंडा-फिरोजपुर पैसेंजर (गाड़ी संख्या- 54561)।

    4. फिरोजपुर-बठिंडा पैसेंजर (गाड़ी संख्या - 54564)।

    5. अमृतसर-पठानकोट पैसेंजर (गाड़ी संख्या- 54613)।

    6. पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर (गाड़ी संख्या - 54616)।

    7. अंबाला-लुधियाना पैसेंजर (गाड़ी संख्या - 64521)।

    8. लुधियाना-अंबाला पैसेंजर (गाड़ी संख्या - 64522)।

    9. पठानकोट-उधमपुर पैसेंजर (गाड़ी संख्या - 74909)।

    10. उधमपुर-पठानकोट पैसेंजर (गाड़ी संख्या - 74910)।