प्राचीन शिव मंदिर में पूरे श्रावण मास होगा कीर्तन : पंडित श्याम ज्योतिषी
शिव मंदिर विकास समिति की एक बैठक प्रदीप डोगरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम करवाया जा रहा है। ...और पढ़ें

जागरण टीम, होशियारपुर : शिव मंदिर विकास समिति की एक बैठक प्रदीप डोगरा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मंदिर के पुजारी पंडित श्याम ज्योतिषी ने बताया कि 14 जुलाई दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है, जो 12 अगस्त तक चलेगा। इस साल सावन के महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं। पहला सोमवार व्रत 18 जुलाई को पड़ेगा। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए सबसे खास महीना होता है। इस दिन शिव भक्त भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहती है। सावन के महीने में भगवान शिव को जलाभिषेक के साथ बेल पत्र, धतूरा, मोगरा, गुड़हल, बेला व पारिजात का पुष्प चढ़ाना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि यह पुष्प भगवान शिव को सबसे प्रिय हैं। इसके अलावा भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ मीठे पकवान का भोग लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव को लस्सी का भोग भी लगाया जा सकता है। दही भगवान शिव को काफी प्रिय हैं। दही से भगवान शिव का अभिषेक भी किया जाता है। भक्तों के लिए मंदिर सुबह साढे चार बजे खोला जाएगा। दोपहर 11 बजे, शाम चार बजे से नौ बजे तक मंदिर खोला जाएगा। पंडित श्याम ज्योतिषी ने कहा कि शाम को साढे पांच बजे भूतगिरी महिला मंडली द्वारा हर रोज पूरा सावन का महीना कीर्तन चलेगा और साढे सात बजे शाम का भगवान भोले नाथ जी की आरती होगी। जिसमें सभी भक्तजन भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस अवसर पर प्रदीप डोगरा, रविदर अग्रवाल, कै. दर्शन दिलबाग, अश्विनी वालिया, बीआर भारद्वाज, कृष्ण चौबे, संजय शर्मा, विकास शर्मा, संदीप साहिल, विकास सभ्रवाल, गगन व भूतगिरी महिला मंडली मौजूद थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।