हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमाही देवी
मां कामाक्षी दरबार कमाही देवी मंदिर में नूतन शिव परिवार की मूर्ति प्रतिष्ठापना के लिए शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

संवाद सहयोगी, दातारपुर : मां कामाक्षी दरबार कमाही देवी मंदिर में नूतन शिव परिवार की मूर्ति प्रतिष्ठापना के लिए शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जयघोष कर माहौल को पावन और शिवमय बना दिया। महंत राज गिरी महाराज ने बताया कि श्रावण मास शिवजी को अतिप्रिय है और इस महीने में उनकी पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। पूजा करने के लिए किसी भी वस्तु विशेष की जरूरत नहीं होती, वह तो भोलेनाथ है जो शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। इससे पहले महंत राज गिरी के नेतृत्व में बुधवार सुबह 11 बजे श्रद्धालुओं ने 21 गाड़ियों में बैठकर भजन कीर्तन करते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ किया जो नौशहरा, बह लखन, बह मावा होते हुए श्रीपंडायन के पांडव निर्मित शिवालय पहुंची। इसके बाद झील दा खूह, दातारपुर कराड़ी होते हुए वापस कमाही देवी पहुंची। महंत ने शिवलिग की विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर राजिदर मेहता, बलकार सिंह, रमेश ठाकुर, देवराज, डा. सुभाष, डा. रविद्र, सुरिदर पाल, कैप्टन दर्शन सिंह, अजय शास्त्री, पंडित सुदर्शन ऐरी, बनबारी लाल, शाम मुरारी शर्मा, सुदेश, दर्शना देवी उपस्थित थे।
शिव परिवार की मूर्ति प्रतिष्ठापना आज होगी
संवाद सहयोगी, दातारपुर : मां कामाक्षी दरबार कमाही देवी में प्राचीन शिव मंदिर में नूतन शिव परिवार की मूर्ति प्रतिष्ठापना 22 जुलाई को की जाएगी। तपोमूर्ति महंत राज गिरी की अध्यक्षता में शिवजी के प्रिय महीने सावन में मूर्ति प्रतिष्ठापना बहुत ही शुभ है। अजय शास्त्री, राजिदर मेहता डा. रविद्र सिंह व रमन गोल्डी ने बताया, भगवान आशुतोष महाराज के जयकारों के बीच शिव परिवार भव्य मंदिर में शोभायमान होगा। इस दौरान बनबारी लाल, सेवक रमेश ठाकुर, शाम मुरारी, सुदर्शन ऐरी, देवराज, राहुल, अजयपाल, विक्रांत उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।