Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab News: आप पार्टी के विधायक के साथ दर्दनाक हादसा, गाड़ी के उड़ गए परखच्चे; कैसी है हालत?

Punjab News आप विधायक करमबीर सिंह घुमन समेत चार लोग उस दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए जब उनकी कार 60 किलोमीटर दूर घोगरा गांव के पास एक खंभे से टकरा गई। चारों लोग घायल हो गए हैं। घुमन के अलावा उनके निजी सहायक शुभम गनमैन अमृतदीप सिंह ड्राइवर जस्सा सिंह और एक दलजीत सिंह घायल हो गए हैं। उन्हें दासुया के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Sat, 17 Feb 2024 09:11 PM (IST)
Hero Image
Punjab News: आप पार्टी के विधायक के साथ दर्दनाक हादसा

पीटीआई, होशियारपुर। आप विधायक करमबीर सिंह घुमन समेत चार लोग उस दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए जब उनकी कार 60 किलोमीटर दूर घोगरा गांव के पास एक खंभे से टकरा गई। चारों लोग अस्पताल में भर्ती है।

विधायक समेत चार लोग घायल

यह हादसा उस दौरान हुआ जब वह कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए तलवाड़ा शहर की ओर जा रहे थे इस हादसे में घुमन के अलावा, उनके निजी सहायक शुभम, गनमैन अमृतदीप सिंह, ड्राइवर जस्सा सिंह और एक दलजीत सिंह घायल हो गए हैं। उन्हें दासुया के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

मामले की जांच जारी है

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि सभी घायल व्यक्तियों की हालत स्थिर है। वहीं, पुलिस इस बाबत मामले की जांच कर रही है।

आप विधायक का हाल जानने पहुंचे सीएम की माता

हलका दसूहा से विधायक कर्मवीर सिंह की कार हादसा ग्रस्त होने के बाद सीएम भगवंत मान की माता हरपाल कौर उनका हाल जानने के लिए दसूहा उनके गृह पहुंची। जहां उन्होंने विधायक सहित उनके परिवार से तकरीबन एक घंटे बातचीत करने के बाद विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मीडिया से बातचीत दोरान उन्होंने कहा की बुरा टाइम आया था । भगवान की किरपा से विधायक ठीक हैं। ओर जल्द ही क्षेत्र की सेवा करेंगे। उपरांत हल्का विधायक और समूह परिवार ने मुखमंत्री ओर उनकी माता यह पहुंचने पर धन्यवाद व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest 2024: यात्रियों के लिए आफत बना किसान आंदोलन, दिल्‍ली बस सेवा ठप; ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट