Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farmers Protest 2024: यात्रियों के लिए आफत बना किसान आंदोलन, दिल्‍ली बस सेवा ठप; ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट

    Updated: Sat, 17 Feb 2024 04:14 PM (IST)

    Farmers Protest 2024 किसान आंदोलन ने किसानों की मुसिबतें बढ़ा दी हैं। दिल्‍ली बस सेवा ठप पड़ी हैं। साथ ही ट्रेनों में भी सीट नहीं मिल रही है। लंबी दूरी की ट्रेनें पहले से 20 से 25 दिन की एडवांस बुकिंग में हैं। ऐसे में यात्रियों के पास केवल तत्काल ही एक मात्र सहारा बचा है। भीड़ ज्यादा होने के कारण ज्यादातर लोगों को सीट नहीं मिल पा रही।

    Hero Image
    यात्रियों के लिए आफत बना किसान आंदोलन

    जागरण संवाददाता, पठानकोट। Farmers Protest 2024: किसानों के दिल्ली कूच की वजह से परिवहन सेवा पांच दिनों से ठप पड़ी है। हालांकि, रोडवेज द्वारा अपनी दिल्ली की सर्विस को चलाया जा रहा है। लेकिन, यह बसें राजपुरा से ही वापिस आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली की बस सेवा प्रभावित होने के कारण जहां डिपो को आर्थिक तौर पर नुक्सान उठाना पड़ रहा है, वहीं यात्रियों के लिए भी दिक्कतें पैदा हो गई हैं। कारण, दिल्ली जाने के लिए अब केवल ट्रेन ही एक मात्र सहारा बचा है। उसमें भी अगले 15 दिनों तक सीट उपलब्ध नहीं है।ऐसे में जरुरी कार्यों के लिए दिल्ली जाने वालों के लिए परेशानियों खड़ी हो गई हैं।

    दिल्ली के लिए रोजा 10 ऑर्डनरी व दो चलती हैं वोल्वो

    पठानकोट से दिल्ली के लिए रोजाना 10 ऑर्डनरी व दो वोल्वो बस चलती हैं। इसमें सुबह 5:09 बजे पहली, 8:04 बजे दूसरी, 9:10 बजे तीसरी, 9:29 बजे चौथी, 10:07 बजे पांचवीं, 11 बजे छठी, 12:10 बजे सातवीं, 3:30 बजे आठवीं, 4:10 बजे नौंवी व 5:20 बजे दसवीं बस चलती है।

    यह भी पढ़ें: Farmers Protest: किसानों ने सुनील जाखड़ के आवास का किया घेराव, दो दिनों तक चलेगा धरना प्रदर्शन; मौके पर तैनात पुलिस बल

    इसके अलावा दोपहर 1:40 व रात्रि 7:40 बजे वोल्वो बस सर्विस भी दिल्ली के लिए चलती है। उक्त दोनों वोल्वों बसों को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा में लगाए जाने के कारण डिपो को आ रहा रैवन्यू भी कम हो गया है।

    तत्काल में भी नहीं मिल रही टिक्ट

    दिल्ली की बस सेवा बंद होने के बाद अब लोग रेलवे में सीट के लिए आ रहे हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें पहले से 20 से 25 दिन की एडवांस बुकिंग में हैं। ऐसे में यात्रियों के पास केवल तत्काल ही एक मात्र सहारा बचा है। लेकिन, तत्काल में भी भीड़ ज्यादा होने के कारण ज्यादातर लोगों को सीट नहीं मिल पा रही।

    तत्काल टिकट बुक करवाए के लिए आए स्वर्ण सिंह, कुलदीप सिंह, अमित मन्हास, सोम राज, विक्की लाला आदि ने बताया कि वह कल भी टिकट बुक करवाने के लिए आए थे। लेकिन, सीट नहीं मिली। उनका चौथा-पांचवा नंबर था। आज तीसरा नंबर था। लेकिन, जब तक वह काउंटर के पास पहुंचते स्थित वेटिंग में तबदील हो चुकी थी। कहा कि उन्हें जरुरी कार्य के लिए दिल्ली जाना था। परंतु सीट न मिलने के कारण उनका काम बीच में फंस गया है।

    यह भी पढ़ें: Farmers Protest: किसानों की पुलिस से धक्का-मुक्की, राजस्थान बॉर्डर सील; सिर्फ पैदल जाने वाले लोगों को दिया जा रहा है रास्ता

    राजपुरा तक ही सीट बुक करने के लिए कहा गया है: डीआई

    पंजाब रोडवेज पठानकोट डिपो के डयूटी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि किसानों के दिल्ली कूच की वजह से दिल्ली में बाहरी राज्य की कोई भी बस प्रवेश नहीं कर रही है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखे हुए रोडवेज ने अपनी बस सर्विस को राजपुरा तक ही चलाने के लिए आदेश जारी कर दिया है। बस सर्विस प्रभावित होने के कारण यहां यात्रियों के लिए परेशानियां पैदा हो गई हैं, वहीं डिपो को भी आर्थिक तौर पर नुकसान उठाना पड़ेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner