विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'न सोना मांगा, न गाड़ी और न कोई सामान...' इंग्लैंड से आए NRI दूल्हे ने बिना दहेज होशियारपुर में रचाया विवाह

Published: Fri, 20 Nov 2026 04:18 PM (IST)

विदेश से लौटे युवक ने पिता के संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए बिना दहेज विवाह कर समाज के सामने बड़ी मिसाल पेश की है। उन्होंने जीवनसाथी को ही सबसे बड़ा उपहार बताया।

NRI सैल सिंह और जसप्रीत कौर।

NRI सैल सिंह और जसप्रीत कौर।

HighLights

  1. इंग्लैंड के एनआरआई दूल्हे ने बिना दहेज शादी की।

  2. होशियारपुर में शाही अंदाज में विवाह समारोह आयोजित हुआ।

  3. दहेज प्रथा के खिलाफ समाज को मजबूत संदेश दिया।

हजारी लाल, होशियारपुर। एक तरफ समाज में आज भी दहेज के लालच में बेटियों के रिश्ते तय होते हैं तो दूसरी तरफ सात समंदर पार इंग्लैंड में रहने वाले एक एनआरआई युवक ने बिना दहेज शादी करके मिसाल कायम की है। खास बात यह रही कि शादी में किसी तरह की कमी नहीं रखी गई। इंग्लैंड से लड़के का परिवार और राजस्थान के अलवर से लड़की का परिवार होशियारपुर पहुंचा।

यहां पांच सितारा होटल अंबर में 11 नवंबर को शाही अंदाज में विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में धूमधाम तो खूब हुई, लेकिन दहेज के नाम पर एक रुपया भी नहीं लिया गया। इंग्लैंड के हैकनी में रहने वाले सैल सिंह पेशे से सरकारी ड्राइवर हैं। उनका परिवार मूल रूप से भारत से जुड़ा हुआ है।

सैल सिंह के पिता नीटू सिंह चाहते थे कि बेटे की शादी अपनी मिट्टी यानी भारत में ही हो। इसी सोच के साथ उन्होंने बेटे को भारत में विवाह करने के लिए प्रेरित किया। हालांकि, बेटे सैल सिंह ने भी अपनी तरफ से एक बात साफ कर दी कि वह शादी जरूर करेगा, लेकिन दहेज में एक रुपया भी स्वीकार नहीं करेगा।

इसके बाद राजस्थान के अलवर निवासी जसप्रीत कौर के साथ उनका रिश्ता तय हुआ। दोनों परिवारों की सहमति के बाद विवाह की तैयारियां शुरू हुईं। लड़के का परिवार इंग्लैंड से होशियारपुर पहुंचा, जबकि लड़की के परिजन अलवर से आए। 11 नवंबर को होटल अंबर में दोनों विवाह बंधन में बंध गए।

यह भी पढ़ें- इटली में सोनिया गांधी का पैतृक घर बनेगा म्यूजियम, सिख कारोबारी ने तैयार की योजना; सहेजीं पुरानी यादें

ठाठ बाठ से शाही शादी, दहेज से बनाई दूरी

इस शादी की खासियत यह रही कि विवाह समारोह में शाही ठाठ-बाट के बावजूद दहेज को कोई जगह नहीं दी गई। आमतौर पर कई परिवार शादी में दहेज और महंगे उपहारों को प्रतिष्ठा से जोड़कर देखते हैं, लेकिन सैल सिंह ने इस सोच से अलग रास्ता चुना। उन्होंने साबित किया कि शादी की खुशियां और रिश्ते की अहमियत पैसों या सामान से नहीं आंकी जाती।

यह भी पढ़ें- गन्ने की बकाया राशि और 500 रुपये रेट की मांग को लेकर किसानों का पक्का धरना, गुरदासपुर में हाईवे किया जाम

परिवार के संस्कारों को बनाया जीवन का आधार

दैनिक जागरण से बातचीत में सैल सिंह ने बताया कि बिना दहेज शादी करने के पीछे उनके परिवार के संस्कार हैं। पिता ने उन्हें हमेशा यही सीख दी कि रिश्ते की बुनियाद प्यार, सम्मान और आपसी समझ होनी चाहिए, न कि लेन-देन। उन्होंने भी अपने पिता की सीख को जीवन में अपनाया। उनके लिए जीवनसाथी से बढ़कर कोई दूसरा उपहार नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि समाज में अन्य लोगों को भी इसी सोच के साथ आगे आना चाहिए। बेटी कोई बोझ नहीं, बल्कि परिवार का अनमोल हिस्सा है। शादी में दहेज लेने के बजाय एक-दूसरे का सम्मान करना ही सबसे बड़ी बात है। सैल सिंह और जसप्रीत कौर का यह विवाह उन परिवारों के लिए एक संदेश है, जो आज भी शादी को दहेज के लेन-देन से जोड़कर देखते हैं।

यह भी पढ़ें- प्रोड्यूसर राज कुंद्रा को झटका! श्री अकाल तख्त साहिब ने फिल्म 'निहंग' बनाने की मंजूरी देने से किया इनकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।