विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटली में सोनिया गांधी का पैतृक घर बनेगा म्यूजियम, सिख कारोबारी ने तैयार की योजना; सहेजीं पुरानी यादें

Published: Fri, 20 Nov 2026 03:04 PM (IST)

इटली के वेनेतो क्षेत्र में स्थित पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के पैतृक घर को संग्रहालय बनाया जाएगा। वर्ष 2020 में इस छह कमरों वाले घर को खरीदने वाले सिख कारोबारी ने यह निर्णय लिया है।

2020 में खरीदे गए सोनिया गांधी के पैतृक घर के बाहर एकत्रित सुखदेव सिंह कंग का परिवार।

2020 में खरीदे गए सोनिया गांधी के पैतृक घर के बाहर एकत्रित सुखदेव सिंह कंग का परिवार।

HighLights

  1. सोनिया गांधी का इटली स्थित पैतृक घर बनेगा संग्रहालय।

  2. सिख कारोबारी सुखदेव सिंह कंग ने इसे खरीदा।

  3. गांधी परिवार के इतिहास को प्रदर्शित करने की योजना।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। इटली के वेनेतो क्षेत्र स्थित  लुसियाना कस्बे में स्थित कांग्रेस की पुर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के पैतृक घर को  संग्राहलय का रूप दिया जाएगा। इस घर को 6 साल पहले भारतीय मूल के इटली में बसे सिख कारोबारी  सुखदेव सिंह कंग ने खरीदा था।  उनके मुताबिक  साल 2020 में माइनो परिवार से यह घर खरीदने के बाद से आज तक  उन्होंने इस संपत्ति से कोई छेड़छाड़ नहीं की है।

छह कमरों वाले इस घर में सभी चीजें आज भी ठीक वैसी ही सुरक्षित रखी गई हैं, जैसी पहले थीं। कंग के मुताबिक  हाल ही में हाल ही में सोनिया गांधी की किताब 'बिलान्गिंग: ए जर्नी आफ लव' का विमोचन हुआ है। जिसके बाद लोगों की दिलचस्पी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के शुरुआती जीवन, पारिवारिक पृष्ठभूमि और व्यक्तिगत यात्रा को जानने में काफी बढ़ी है।  वह ऐसे में इस संपत्ति को संग्रहालय के रूप में विकसित करने का यह सबसे सही समय है।

वह सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी से भी मिलना चाहते हैं।   इससे उनके परिवार के इतिहास को करीब से जान सकेंगे। इससे वह यह जान पाएंगे कि  संग्रहालय में उनकी कौन-सी निजी वस्तुएं व यादें प्रदर्शित की जा सकती हैं। उनके मुताबिक वह चाहते हैं कि  यहां आने वाले पर्यटक उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और शुरुआती जीवन की झलक देख सकें। 

यह भी पढ़ें- ग्रासा माशेल को मिला 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, सोनिया गांधी बोलीं- अन्याय को चुनौती देना ही सच्चा नेतृत्व

sonia gandhi house

सोनिया गांधी का पैतृक घर।

इंडिया हाउस के नाम से जाना जाता है पैतृक घर

अमृतसर पहुंचे कारोबारी कंग के मुताबिक स्थानीय स्तर पर 'इंडिया हाउस' के नाम से पहचाना जाता है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का यह पैतृक आवास हुआ करता था। वहीं शादी के बाद सोनिया गांधी भारत में बस गईं थी।  कंग का कहना है कि  ऐसे में इस ऐतिहासिक संपत्ति को संग्रहालय के रूप में विकसित करने का यह सबसे उपयुक्त समय है।

कंग ने बताया कि उन्होंने इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक अनुमतियां भी हासिल कर ली हैं। उन्होंने कहा कि उनका परिवार बेहद खुशी महसूस करेगा यदि गांधी परिवार कभी इस पैतृक निवास का दौरा करे। वे जब भी चाहें, अपने पारिवारिक घर की चाबियां उन्हें सौंपने के लिए हमेशा तैयार हैं।

पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा है यह घर

9 दिसंबर 1946 को इसी घर में सोनिया गांधी का जन्म हुआ था। उनका बचपन इसी कस्बे में बीता। सोनिया गांधी के पिता बिल्डिंग कांट्रेक्टर थे। वे एक साधारण परिवार की बेटी से लेकर भारत के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवार की बहू बनने और देश की राजनीति को प्रभावित करने तक का उनका सफर अनोखा रहा है। आज यह 6 कमरों का घर स्थानीय लोगों के साथ-साथ भारत से जाने वाले पर्यटकों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी की किताब के विरोध में शाइना एनसी ने गलती से फाड़ दी बाला साहेब ठाकरे की तस्वीर! महाराष्ट्र में सियासी घमासान

Sukhdev Singh Kang

इटली के पैतृक घर की बैठक।

हर साल 1000 यूरो प्रॉपर्टी टैक्स

कंग ने बताया कि अब उन्होंने घर के बाहर एक साइन बोर्ड भी लगा दिया है। जिस पर घर को सोनिया गांधी का जन्मस्थान दर्शाया गया है। कई लोगों ने उन्हें इस संपत्ति को किराए पर देने या इसका प्रयोग व्यावसायिक तौर पर करने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे मानने से मना कर दिया। इस इमारत के रखरखाव के लिए सुखदेव सिंह कांग हर महीने केयरटेकर को करीब 100 यूरो का भुगतान करते हैं और सालाना लगभग 1,000 यूरो प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में चुकाते हैं।

उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उन्हें इस घर को 800 यूरो प्रति माह से अधिक किराए पर देने या इसे गुरुद्वारा साहिब में बदलने का सुझाव दिया था, लेकिन उनके परिवार ने इन सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया और इसे  संग्रहालय के रूप में सहेजने का फैसला किया। कारोबारी कंग के मुताबिक उन्होंने यह घर अपनी पत्नी और बेटी के नाम पर लिया था। उनका परिवार लुसियाना से एक घंटे की दूरी पर ब्रिसिया में रहता है।

यह भी पढ़ें- 'मैं अपनी गर्लफ्रेंड को उसी रेस्तरां में ले गया जहां...', मां सोनिया की किताब की लॉन्चिंग पर राहुल ने खोले कई राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।