विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनिया गांधी की किताब के विरोध में शाइना एनसी ने गलती से फाड़ दी बाला साहेब ठाकरे की तस्वीर! महाराष्ट्र में सियासी घमासान

Published: Wed, 18 Nov 2026 04:35 PM (IST)

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग' के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बड़ी गलती हो गई।

शायना एनसी ने फाड़ी बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर (फोटो-IANS)

शायना एनसी ने फाड़ी बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर (फोटो-IANS)

HighLights

  1. शिंदे गुट ने सोनिया गांधी की किताब का विरोध किया।

  2. शाइना एनसी ने गलती से बालासाहेब की तस्वीर फाड़ी।

  3. उद्धव गुट ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग' (Belonging) के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। लेकिन पार्टी नेताओं की एक गलती ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की पार्टी नेता शाइना एनसी ने गलती से शिवसेना के संस्थापक बालसाहेब ठाकरे की एक तस्वीर फाड़ दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और कांग्रेस ने शिवसेना संस्थापक का अपमान करने के आरोप में शाइना एनसी पर निशाना साधा है।

बालासाहेब ठाकरे की फाड़ी तस्वीर

शाइना एनसी, संजय निरुपम और आनंद दुबे सहित शिवसेना नेताओं ने किताब के पन्ने फाड़ दिए और प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स से मांग की कि वे किताब के 201वें और 443वें पन्ने पर दिए गए अंशों को हटा दें।

हालांकि, किताब के पन्ने फाड़ते समय, शाइना एनसी से गलती से बालसाहेब ठाकरे की एक तस्वीर फट गई। इस तस्वीर में बाल ठाकरे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के पुतले को चप्पलों से मारते हुए दिख रहे थे।

पार्टी के नेता संजय निरुपम ने जब शाइना एनसी को ऐसा करते देखा तो उन्होंने तुरंत शाइना को उनकी गलती बताई। इसके बाद शाइना एनसी ने उस फटी हुई तस्वीर को कागजों के नीचे छिपा दिया।

शिवसेना नेताओं ने दावा किया कि फटी हुई तस्वीर में मणिशंकर अय्यर थे, न कि बाल ठाकरे। बाद में शाइना एनसी ने भी स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने मणिशंकर अय्यर की तस्वीर फाड़ी थी, न कि बाल ठाकरे की।

शिवसेना नेता, बाल ठाकरे द्वारा मणिशंकर अय्यर के पुतले को चप्पलों से मारने वाली यह तस्वीर इसलिए लाए थे ताकि वे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को घेर सकें। उनका तर्क था कि बाल ठाकरे कांग्रेस के कट्टर विरोधी थे, फिर भी उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया है।

BMC में हंगामा

इस घटना के बाद BMC में हंगामा मच गया है। उद्धव ठाकरे गुट के पार्षदों ने शाइना एनसी के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें पार्टी से बाहर निकालने की मांग की।

UBT शिवसेना की पूर्व मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि बालासाहेब का अपमान कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने शिंदे गुट द्वारा शिवसेना संस्थापक के प्रति दिखाए जा रहे प्रेम को दिखावटी करार दिया।

UBT शिवसेना के पार्षदों ने BMC मुख्यालय में मेयर रितु तावड़े के कार्यालय के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया। शिंदे गुट की शिवसेना के नेता अमे घोले ने पलटवार करते हुए कहा कि सोनिया गांधी की किताब UBT गुट के लिए भगवद गीता बन गई है।

यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी की किताब पर विवाद, शिवसेना नेताओं ने फाड़े पन्ने; वीर सावरकर के अपमान का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।