ग्रासा माशेल को मिला 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, सोनिया गांधी बोलीं- अन्याय को चुनौती देना ही सच्चा नेतृत्व
सोनिया गांधी ने मोजाम्बिक की नेता ग्रासा माशेल को वर्ष 2025 का इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार प्रदान किया।

ग्रासा माशेल को 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार मिला। (फोटो क्रेडिट- @INCIndia/ सोशल साइट X)
HighLights
ग्रासा माशेल को 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार मिला।
सोनिया गांधी ने अन्याय को चुनौती देने को सच्चा नेतृत्व बताया।
माशेल ने भारत-अफ्रीका की साझा विरासत बढ़ाने का आह्वान किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की प्रमुख सोनिया गांधी ने गुरुवार को मोजाम्बिक की नेता व मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्रासा माशेल को वर्ष 2025 के ‘इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार’ से सम्मानित किया।
पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र और एक करोड़ रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अन्याय को चुनौती देने का साहस ही सच्चा नेतृत्व है।
जवाहर भवन में आयोजित समारोह में सोनिया गांधी ने भावुक होते हुए कहा कि इंदिरा गांधी और माशेल का जीवन हमें याद दिलाता है कि नेतृत्व का मापदंड अन्याय को चुनौती देने का साहस और बदलाव लाने की प्रतिबद्धता है।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी प्रगति को वंचितों की गरिमा व कल्याण से जोड़कर देखती थीं और मानती थीं कि शांति, स्वतंत्रता तथा प्रगति अविभाज्य हैं।
सोनिया गांधी ने 1975 में मोजाम्बिक की पहली शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री के रूप में माशेल के योगदान की सराहना की, जिनके प्रयासों से लड़कों के लिए स्कूलों में दाखिले 40 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत से अधिक और लड़कियों के लिए 75 प्रतिशत से ऊपर पहुंचे।
उन्होंने कहा कि न्याय के बिना स्थायी शांति और असुरक्षा में सार्थक विकास संभव नहीं है। माशेल का यह उदाहरण हर महिला, बच्चे और समुदाय को गरिमा व आशा के साथ जीने की प्रेरणा देता है। माशेल ने भारत और अफ्रीका की साझा विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।