विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रोड्यूसर राज कुंद्रा को झटका! श्री अकाल तख्त साहिब ने फिल्म 'निहंग' बनाने की मंजूरी देने से किया इनकार

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:05 PM (GMT+05:30)

श्री अकाल तख्त साहिब ने राज कुंद्रा की प्रस्तावित फिल्म 'निहंग' को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। सचिवालय ने स्पष्ट किया कि फिल्म निर्माण की कोई अनुमति नहीं दी है।

बीते दिन राज कुंदरा और शिल्पा शेट्‌टी दोनों फिल्म की प्रमोशन के लिए मोहाली पहुंचे थे।

बीते दिन राज कुंदरा और शिल्पा शेट्‌टी दोनों फिल्म की प्रमोशन के लिए मोहाली पहुंचे थे।

HighLights

  1. राज कुंद्रा की फिल्म 'निहंग' को श्री अकाल तख्त ने नकारा।

  2. सचिवालय ने स्पष्ट किया, जत्थेदार ने कोई अनुमति नहीं दी।

  3. सिख गुरुओं और योद्धाओं के चित्रण पर प्रतिबंध का हवाला।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। फिल्म निर्माता राज कुंद्रा की प्रस्तावित फिल्म 'निहंग' को श्री अकाल तख्त साहिब ने किसी भी तरह की मंजूरी देने से इनकार किया है। इससे पहले फिल्म को मंजूरी मिलने की चर्चाएं चल रही थी। जिसके बाद श्री अकाल तख्त सचिवालय ने स्थिति को स्पष्ट किया है। सचिवालय ने साफ किया कि कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने राज कुंद्रा को फिल्म निर्माण की कोई अनुमति नहीं दी है। 

सचिवालय की तरफ से जारी बयान में साफ कहा गया है कि राज कुंद्रा कुछ समय पहले सचिवालय पहुंचे थे और उन्होंने जत्थेदार के समक्ष अपनी प्रस्तावित फिल्म को लेकर विचार रखे थे। इस मुलाकात को मंजूरी के रूप में प्रचारित करना गलत और भ्रामक है।

सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब के प्रभारी बगीचा सिंह ने बताया कि मुलाकात के दौरान जत्थेदार ने राज कुंद्रा की बात सुनी थी। उन्हें फिल्मों के संबंध में पांच सिंह साहिबान की ओर से 28 दिसंबर 2025 को जारी आदेश की प्रति भी सौंपी गई थी।

यह भी पढ़ें- फिल्म रिलीज से पहले गोल्डन टेंपल पहुंचे राज कुंद्रा, बोले- कहानी में ऐसा मोड़, जो दर्शकों को आखिर तक बांधेगा

सिख इतिहास व धार्मिक चित्रण पर है प्रतिबंध

इसमें स्पष्ट किया गया है कि सिख गुरुओं, उनके पारिवारिक सदस्यों, पुराने सिख योद्धाओं और शहीदों के स्वरूप की नकल करके सिख इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर फिल्में, एनिमेशन फिल्में और AI आधारित वीडियो नहीं बनाए जा सकते।

आदेश में कहा गया है कि आधुनिक तकनीक के दौर में सिख पहचान, परंपराओं, सिद्धांतों और दर्शन के सामने कई चुनौतियां हैं। ऐसे में साखी परंपरा, गुरुद्वारा साहिबान और सिख संस्थाओं के माध्यम से पारंपरिक प्रचार-प्रसार को कायम रखना और प्रोत्साहित करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- 5 सालों से न्याय के लिए तरस रहे हैं Shilpa Shetty के पति, पोर्नोग्राफी मामले पर राज कुंद्रा का छलका दर्द

इंटरनेट मीडिया पर फैली अफवाहें

बगीचा सिंह के अनुसार राज कुंद्रा को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और धर्म प्रचार कमेटी की ओर से फिल्मों के संबंध में पहले पारित प्रस्तावों की प्रतियां भी दी गई थीं, ताकि वह फिल्म निर्माण के दौरान इनका ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया के कुछ अनधिकृत खातों से जत्थेदार की ओर से फिल्म को मंजूरी दिए जाने का प्रचार किया जा रहा है। यह पूरी तरह गलत है। ऐसी पोस्ट और खातों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बैस्टियन रेस्टोरेंट केस में शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड, ली गई तलाशी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।