विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 सालों से न्याय के लिए तरस रहे हैं Shilpa Shetty के पति, पोर्नोग्राफी मामले पर राज कुंद्रा का छलका दर्द

Published: Mon, 29 Jun 2026 06:32 PM (IST)

मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अश्लील सामग्री के वितरण मामले को लेकर राज कुंद्रा पिछले 5 सालों से कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 5 सालों से कानूनी पचड़े में फंसे राज कुंद्रा

  2. पोर्नोग्राफी मामले में राज को हुई थी जेल

  3. शिल्पा शेट्टी के पति का छलका दर्द

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा का नाम लंबे समय से पोर्नोग्राफी मामले को लेकर चर्चा में बना हुआ है। 5 साल पुराने इस मामले में राज को जेल की हवा भी खानी पड़ी है।

अब इस मामले को लेकर राज कुंद्रा ने न्याय मिलने में हो रही देरी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर राज एक लेटेस्ट पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि राज ने इसमें क्या लिखा है-

राज कुंद्रा का छलका दर्द

राज कुंद्रा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है- पांच साल गुजर गए हैं और अब भी मुझे न्याय का इंतजार है। जब मेरे मामला पर अंतिम सुनवाई या सुरक्षित आदेश की स्थिति आती है, तब-तब न्यायाधीश का तबादला या प्रमोशन हो जाता है और पूरा मामला नए न्यायाधीश के सामने फिर से शुरू करना पड़ता है। प्रक्रिया रीसेट हो जाती है, खर्च बढ़ता जाता है और समय लगातार निकलता जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 'खुद 20 करोड़ दिए हुए हैं...', टूटा Shilpa Shetty के सब्र का बांध, गीता के श्लोक के साथ सुनाया अपना दुख

raj kundra pronography

राज कुंद्रा ने उन आम नागरिकों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की, जो सीमित संसाधनों के बावजूद वर्षों तक न्याय के लिए संघर्ष करते रहते हैं। उन्होंने लिखा-

अगर यह सब मेरे लिए इतना थकाने वाला है, तो सोचिए उन अनगिनत आम लोगों पर क्या बीतती होगी, जिनके पास लगातार लड़ते रहने के लिए पर्याप्त संसाधन भी नहीं हैं। न्याय में देरी केवल कानूनी समस्या नहीं रह जाती, बल्कि यह एक मानवीय समस्या बन जाती है।

63 दिन जेल में रहे राज कुंद्रा

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में राज कुंद्रा पर मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अश्लील सामग्री के वितरण का आरोप लगाया गया था। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर 63 दिनों तक आर्थर रोड जेल में रखा गया था। हालांकि, राज इस मामले को लेकर ये दावा करते हुए नजर आए हैं, उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद और गलत हैं।

यह भी पढ़ें- क्या सच में Shilpa Shetty के घर पर पड़ी INCOME TAX रेड, एक्ट्रेस के वकील बोले- वह लोग सिर्फ...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।