मुकेरियां में किसानों के धरने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक; एक युवक की गई जान
होशियारपुर के मुकेरियां में गन्ने के बकाए को लेकर हाइवे पर धरने के दौरान खड़ी ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

धरना स्थल खाली करवाते हुए पुलिस।
HighLights
मुकेरियां में किसान धरने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा।
हाईवे पर खड़ी ट्रॉली से बाइक टकराई, एक युवक की मौत।
पुलिस ने धरना समाप्त कर अज्ञात किसानों पर केस दर्ज किया।
सचिन शर्मा, मुकेरियां। होशियारपुर के मुकेरियां में गन्ने की बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना दे रहे किसानों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धरना समाप्त करवा दिया। मुकेरियां में किसानों द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाईवे पर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान हाईवे जाम करने के लिए सड़क पर एक ट्रॉली खड़ी की गई थी।
मंगलवार देर रात करीब 10 बजे इसी खड़ी ट्रॉली से एक मोटरसाइकिल टकरा गया, जिसमें सवार दो चचेरे भाई सवार थे। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल में उपचाराधीन है और हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान नितिश कुमार और जबकि चचेरे भाई साहिल कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- शारजाह से अमृतसर पहुंचे दो संदिग्ध युवक, फोन में मिले नशे के वीडियो और हिसाब की डायरी; NCB को सौंपा
किसी काम से निकले थे दोनों चचेरे भाई
दोनों मुकेरियां के गांव दगन के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर धरने के चलते खड़ी की गई ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर किसानों का धरना समाप्त करवा दिया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में तैयार सीमेंट यहां पंजाब और हरियाणा से भी महंगा, पांच रुपये प्रति बैग और बढ़ गए दाम
पुलिस ने किसानों के खिलाफ मामला किया दर्ज
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद धरनास्थल से प्रदर्शनकारियों को हटाया गया और हाईवे पर यातायात बहाल करवाया गया।
गौरतलब है कि किसान गन्ने की बकाया राशि के भुगतान की मांग को लेकर जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना देकर बैठे थे। प्रदर्शन के दौरान हाईवे पर ट्रॉली खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध किया गया था। इसी बीच हुए इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धरना समाप्त करवा दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।