विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होशियारपुर: शिकार की तलाश में सोनालिका ट्रैक्टर प्लांट में दाखिल हुआ तेंदुआ, वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी

Published: Wed, 25 Nov 2026 12:53 PM (IST)

होशियारपुर जालंधर रोड स्थित एक ट्रैक्टर फैक्ट्री में तड़के तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। परिसर सील कर दिया गया है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू में जुटी है।

सीसीटीवी में दिखा तेंदुआ।

सीसीटीवी में दिखा तेंदुआ।

HighLights

  1. सोनालिका ट्रैक्टर प्लांट में बुधवार तड़के तेंदुआ घुसा।

  2. कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्लांट बंद किया गया।

  3. वन विभाग और रेस्क्यू टीमें तलाश में जुटीं।

हजारी लाल, होशियारपुर। होशियारपुर-जालंधर रोड स्थित सोनालिका ट्रैक्टर लिमिटेड के प्लांट में बुधवार तड़के तेंदुआ घुसने से दहशत फैल गई। तेंदुए की गतिविधियां प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। करीब 12 बजे के आसपास उसकी मूवमेंट कैमरों में नजर आई। इसके बाद तेंदुआ एक शॉप के अंदर जाता दिखाई दिया, लेकिन वहां जाने के बाद उसका पता नहीं चल पाया। वन विभाग, एनिमल रेस्क्यू टीम और कंपनी की सर्च टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हुई हैं।

सोनालिका ट्रैक्टर लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट अतुल शर्मा ने बताया कि तेंदुए की मूवमेंट को सीसीटीवी कैमरों के जरिए ट्रैक किया जा रहा है। प्लांट में कैमरों का नेटवर्क होने के कारण उसकी गतिविधियों पर नजर रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा ड्रोन भी मंगवाए गए हैं, जिनकी मदद से प्लांट के विभिन्न हिस्सों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल तेंदुआ एक शॉप में दाखिल हुआ था, वहां वन विभाग की टीम तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- फतेहगढ़ साहिब में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत; 15 से अधिक घायल

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्लांट बंद

अतुल शर्मा ने बताया कि प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्लांट बंद कर दिया है। सुबह की शिफ्ट में आए कर्मचारियों को भी काम बंद कर वापस भेज दिया गया। जब तक तेंदुए को सुरक्षित पकड़ नहीं लिया जाता, तब तक किसी कर्मचारी, ट्रक या अन्य व्यक्ति को प्लांट के अंदर आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल वन विभाग, एनिमल रेस्क्यू और सर्च अभियान में जुटी टीमों को ही अंदर काम करने दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- तरनतारन: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले AAP सरपंच के पति पर हमला, 4 राउंड हुए फायर

शिकार की तलाश में भटककर आने की आशंका

प्रारंभिक अनुमान है कि तेंदुआ शिकार की तलाश में आया होगा और रास्ता भटकने के कारण प्लांट की पिछली तरफ बनी दीवार के रास्ते परिसर में दाखिल हो गया। प्रबंधन लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा है ताकि तेंदुए की लोकेशन का पता लगाया जा सके। अतुल शर्मा ने उम्मीद जताई कि वन विभाग और रेस्क्यू टीम जल्द तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने में सफल होगी। तब तक प्लांट बंद रहेगा और सुरक्षा व्यवस्था जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब में 27 तारीख को सभी जिलों में ब्लैकआउट, रात 8 बजे बजेगा खतरे का सायरन; क्या है प्रशासन की तैयारी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।