फतेहगढ़ साहिब में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत; 15 से अधिक घायल
फतेहगढ़ साहिब में दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त बस।
HighLights
दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर।
हादसे में एक व्यक्ति की दुखद मौत हुई।
पंद्रह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर जिला फतेहगढ़ साहिब में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत होने की दुखद सूचना है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस अमृतसर से श्रद्धालुओं के एक धार्मिक जत्थे को लेकर करनाल गई थी। धार्मिक यात्रा पूरी करने के बाद आज सुबह यह बस श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान हाईवे पर सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बस अचानक एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

एक्सीडेंट के बाद खड़ा ट्रक।
(इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।)