विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में 27 तारीख को सभी जिलों में ब्लैकआउट, रात 8 बजे बजेगा खतरे का सायरन; क्या है प्रशासन की तैयारी?

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:57 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2026 11:48 AM (IST)

पंजाब में 27 नवंबर को रात 8 बजे सभी जिलों में नागरिक सुरक्षा तैयारियों का आकलन करने के लिए एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। 

पंजाब में 27 तारीख को होगा ब्लैकआउट (जागरण ग्राफिक्स)

पंजाब में 27 तारीख को होगा ब्लैकआउट (जागरण ग्राफिक्स)

HighLights

  1. 27 नवंबर को पंजाब में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित होगी

  2. रात 8 बजे एयर रेड सायरन और ब्लैकआउट अभ्यास होगा

  3. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर तैयारियां परखी जाएंगी

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए 27 नवंबर को रात आठ बजे राज्य के सभी जिलों में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत होने वाले इस अभ्यास की शुरुआत एयर रेड चेतावनी सायरन से होगी। दो मिनट तक ऊंची और धीमी आवाज वाला सायरन बजाया जाएगा।

इसके बाद संबंधित जिलों के उपायुक्त और नागरिक सुरक्षा नियंत्रक चिन्हित क्षेत्रों में सांकेतिक ब्लैकआउट लागू करेंगे। इन इलाकों के लोगों को गैर-जरूरी रोशनी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। अभ्यास के समापन पर दो मिनट तक लगातार ऊंची आवाज वाला सायरन बजाकर ‘आल क्लियर’ यानी खतरा टलने का संकेत दिया जाएगा।

आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी

फिरोजपुर में यह अभ्यास शहर के सिविल अस्पताल के पास हाउसिंग बोर्ड कालोनी में आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को लेकर सहायक कमिश्नर हिमांशु अंडर ट्रेनिंग ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान लोगों से गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने की अपील की गई है। हालांकि अस्पतालों और फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

 

घबराएं नहीं शांत रहें

 

प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सायरन सुनकर शांत रहें, मौके पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग करें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह केवल पूर्व निर्धारित मॉक अभ्यास होगा, वास्तविक हवाई हमले या किसी आपात स्थिति का अलर्ट नहीं।

यह भी पढ़ें- पंजाब: होशियारपुर में पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा पति, विवाद के बाद सास को गाड़ी से कुचला; बचाने आए पड़ोसी की कटी टांग

यह भी पढ़ें- पंजाब: डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे चाचा-भतीजे पर गेट के बाहर हमला, थाने के पास ही मचा बवाल


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।