विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होशियारपुर के भरे बाजार में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग में दो राहगीर घायल; घटना का Video वायरल

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:59 PM (IST)

होशियारपुर के दसूहा में बदमाशों का पीछा कर रही सीआईए टीम और अपराधियों के बीच बाजार में हुई गोलीबारी में दो राहगीर घायल हो गए। आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले।

घटना का सीसीटीवी आया सामने।

घटना का सीसीटीवी आया सामने।

HighLights

  1. दसूहा में पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़।

  2. फायरिंग में दो राहगीर गोली लगने से घायल।

  3. पुलिस ने पीछा कर अपराधियों को किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर के व्यस्त बाजार में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। जिसमें दो राहगिरों को गोली लगने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दसूहा में हुई। जहां शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार चोर-सिपाही की इस भागदौड़ में फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में बाजार में काम-काज के लिए निकले आम लोगों में से दो व्यक्ति घायल हो गए। आरोपियों ने भीड़ का फायदा उठा भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में सफल रही। घटना का CCTV भी वायरल हुआ है, जिसमें पुलिस बदमाशों को घेरती व फायरिंग करती दिख रही है।

यह भी पढ़ें- श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक बम ब्लास्ट मामले में चौथी गिरफ्तारी, पुलिसकर्मी का बेटा गुरदासपुर से अरेस्ट

CIA स्टाफ कर रही थी कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, होशियारपुर सीआई स्टाफ की टीम किसी वांटेड अपराधी का पीछा कर रही थी। इसी दौरान दसूहा में फायरिंग हो गई। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि गोली दो आम नागरिकों को लगी है। गिरफ्तार आरोपियों के बारे में पुलिस की तरफ से अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- कनाडा में फिरौती के लिए कारोबारी को धमकाने वाला पंजाब मूल का युवक गिरफ्तार, पेट्रोल डालकर लगाई थी आग

अधिकारी जल्द साझा करेंगे जानकारी

आम नागरिकों के घायल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक घटना, फायरिंग और घायलों के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन जल्द ही सीनियर अधिकारी इसे लेकर जानकारी साझा करेंगे।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में लाखों का सोना पहनकर निकले युवक का दोस्त ने साथियों संग किया अपहरण, हत्या कर छप्पर में फेंका शव; तीन गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।