श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक बम ब्लास्ट मामले में चौथी गिरफ्तारी, पुलिसकर्मी का बेटा गुरदासपुर से अरेस्ट
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक बम ब्लास्ट मामले में पंजाब व राजस्थान पुलिस ने गुरदासपुर से चौथे आरोपी रविंदर सिंह उर्फ रोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी का बेटा है।

गिरफ्तार आरोपी रविंदर सिंह।
HighLights
श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में गुरदासपुर से चौथी गिरफ्तारी।
गिरफ्तार आरोपी रविंदर सिंह एक पुलिसकर्मी का बेटा।
मामले की जांच अब NIA को सौंपी गई।
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में राजस्थान और पंजाब पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन के दौरान गुरदासपुर से चौथी गिरफ्तारी की है। आरोपी की पहचान रविंदर सिंह उर्फ रोहित के तौर पर हुई है । काबिले जिक्र है कि पकड़ा गया आरोपी एक पुलिसकर्मी का बेटा है। रविंदर सिंह के पिता कुलदीप सिंह थाना दोरांगला में तैनात हैं।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने हर पहलू पर जांच तेज कर दी है। आरोपी से पूछताछ जारी है और जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी की इस मामले में क्या-क्या भूमिका रही है।
यह भी पढ़ें- लव, ड्रग्स और पाकिस्तानी कनेक्शन... कैसे श्रीगंगानगर रेल ट्रैक ब्लास्ट की मास्टरमाइंड बनी पंजाब की महकप्रीत कौर?
एक साथ पढ़ते थे आरोपी
गौरतलब है कि श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक पर बम ब्लास्ट मामले में गुरदासपुर से लगातार गिरफ्तारियां हो रही है। इस मामले में अब चौथी गिरफ्तारी हुई है। जो कि सबसे पहले पकड़े गए आरोपी महकदीप कौर और दविंदर सिंह का दोस्त है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रविंदर सिंह और पहले से गिरफ्तार दोनों आरोपी एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ते थे। जिसकी पहचान रविंदर सिंह के रूप में हुई है, जिसके पिता कुलदीप सिंह थाना दोरांगला में पुलिस कर्मचारी है।
NIA को सौंपी जा चुकी है जांच
राजस्थान के श्रीगंगानगर में 3 नवंबर को भारत-पाक बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट हुआ था। जांच के बाद मामले में एजेंसियों ने इसे आतंकी घटना माना। जिसके बीते दिन ही गृह मंत्रालय इस इस मामले की जांच NIA को सौंप दी। श्री गंगानगर पुलिस कुछ दिनों में ही इस पूरे मामले की फाइल तैयार कर अब NIA अधिकारियों को सौंप देंगे। लेकिन इससे पहले इस चौथी गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
इस मामले में अब तक पंजाब के गुरदासपुर से महकदीप कौर, दविंदर सिंह और हरदीप सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन तीनों के अलावा अब चौथे आरोपी को भी NIA के हवाले कर दिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।