विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के घर ईडी और इनकम टैक्स की संयुक्त छापेमारी

Published: Wed, 28 Jan 2026 12:18 PM (IST)

होशियारपुर में बुधवार सुबह पूर्व कांग्रेस मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता श्याम सुंदर अरोड़ा के निवास के गेट को बंद रखा गया है और सेंट्रल फोर्स तैनात की गई है।

कांग्रेस नेता श्याम सुंदर अरोड़ा के निवास के गेट को बंद रखा गया है और सेंट्रल फोर्स तैनात की गई है।

HighLights

  1. ईडी और आयकर विभाग ने सुंदर श्याम अरोड़ा के घर छापा मारा।

  2. छापेमारी वित्तीय लेनदेन और आय से संबंधित मामलों की जांच हेतु।

  3. सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ जांच अभी भी जारी है।

जागरण संवाददाता, होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में बुधवार सुबह उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह के समय शुरू हुई, जिसके बाद से अरोड़ा के घर के अंदर जांच जारी है।

टीम ने आवास के मुख्य गेट बंद कर रखे हैं और किसी को भी अंदर आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। गेट के बाहर सेंट्रल फोर्सेस को तैनात किया गया है। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान सुंदर श्याम अरोड़ा अपने आवास के अंदर ही मौजूद हैं। ईडी और इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी घर के भीतर दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं।

टीम के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके।

9A

कांग्रेस नेता श्याम सुंदर अरोड़ा के निवास के बंद गेट। 

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ मेयर चुनाव की प्रक्रिया में धांधली की आशंका, याचिका को हाईकोर्ट ने बताया ‘पब्लिसिटी स्टंट’

आय से संबंधित मामलों की जांच 

बताया जा रहा है कि यह संयुक्त कार्रवाई वित्तीय लेनदेन और आय से संबंधित मामलों की जांच के तहत हो सकती है। अभी तक एजेंसियों की ओर से आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी है। अधिकारियों ने फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए रखी है और जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

सुंदर श्याम अरोड़ा पंजाब की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं और वह पहले कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनके आवास पर ईडी और इनकम टैक्स की एक साथ छापेमारी की खबर सामने आते ही समर्थकों और राजनीतिक हलकों में चर्चा का माहौल बन गया। सुबह से ही उनके घर के बाहर लोगों की आवाजाही बढ़ गई।

यह भी पढ़ें- जालंधर में बस स्टैंड डिपो में रोडवेज कर्मचारियों और दो भाइयों में झगड़ा; पुलिस मौजूदगी में मारपीट, एक घायल हुआ

आयकर व ईडी की टीमें जांच में जुटी

कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं का कहना है कि वे पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और तथ्यों के सामने आने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया देंगे। वहीं जांच एजेंसियों की इस कार्रवाई को लेकर विभिन्न तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। फिलहाल ईडी और आयकर विभाग की टीम आवास के अंदर जांच में जुटी हुई है और कार्रवाई देर तक चलने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में फिरौती ना देने पर मेडिकल स्टोर मालिक की हत्या; कुछ समय पहले हटाई गई थी सुरक्षा