विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में फिरौती ना देने पर मेडिकल स्टोर मालिक की हत्या; कुछ समय पहले हटाई गई थी सुरक्षा

Published: Wed, 28 Jan 2026 11:24 AM (IST)

गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में बुधवार सुबह एक मेडिकल स्टोर मालिक रणदीप सिंह बेदी की अज्ञात हमलावरों ने गोली ...और पढ़ें

घटना के बाद इलाके में जुटी लोगों की भीड़ व जांच करने पहुंची पुलिस।

घटना के बाद इलाके में जुटी लोगों की भीड़ व जांच करने पहुंची पुलिस।

HighLights

  1. डेरा बाबा नानक में मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या।

  2. रणदीप सिंह बेदी से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

  3. पहले मिली सुरक्षा हाल ही में हटा ली गई थी।

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक के ऐतिहासिक जौड़िया बाजार में बुधवार सुबह फिरौती के नाम  पर अज्ञात युवकों ने एक मेडिकल स्टोर मालिक को गोलियां से भून दिया। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह बेदी की अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना उस समय हुई जब रणदीप सिंह बेदी रोजाना की तरह अपना मेडिकल स्टोर खोलकर सफाई कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक मौके पर पहुंचे और बिना किसी कहासुनी के रणदीप सिंह बेदी पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी आंख के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही रणदीप सिंह बेदी से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

2

 बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह बेदी की फाइल फोटो। 

यह भी पढ़ें- भगोड़े विधायक पठानमाजरा पर प्रशासन का शिकंजा, सरकारी आवास खाली कराने पहुंची टीम

कुछ समय पहले हटाई गई थी सुरक्षा

फिरौती की मांग के बाद उन पर पहले भी हमला हुआ था, जिसमें उन्हें जांघ में गोली लगी थी। उस घटना के बाद पुलिस की ओर से उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। हालांकि बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में सुरक्षा कर्मियों को हटा लिया गया था, जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही डेरा बाबा नानक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके की नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'बिना पुष्टि के नहीं होगी छुट्टी, अफवाहों से न घबराएं', बम धमकी के बाद चंडीगढ़ प्रशासन की स्कूलों को सख्त हिदायत

इलाके में पहले भी हो चुकी फायरिंग की घटना

स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में इस घटना को लेकर भारी रोष और डर का माहौल है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी डेरा बाबा नानक क्षेत्र में एक दुकानदार को गोली मारने की घटना सामने आ चुकी है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से बाजारों में कारोबार करने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ के कई बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर बम स्क्वायड टीम