भगोड़े विधायक पठानमाजरा पर प्रशासन का शिकंजा, सरकारी आवास खाली कराने पहुंची टीम
प्रशासनिक टीम पटियाला में दुष्कर्म मामले में फरार आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा का सरकारी आवास खाली कराने पहुंची। उन्हें ...और पढ़ें

पटियाला में आप विधायक पठानमाजरा के सरकारी आवास के बाहर पहुंची पुलिस फोर्स (फोटो: जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटियाला। सनौर से विधायक और दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे हरमीत सिंह पठानमाजरा के यहां पटियाला के सिविल लाइन एरिया में स्थित सरकारी आवास को खाली करवाने के लिए प्रशासन की टीम पहुंची।
प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस फोर्स भी। बता दें कि आम आदमी पार्टी के इस विधायक को सरकारी आवास खाली किए जाने संबंधी जिला प्रशासन द्वारा नोटिस करीब 3 महीने पहले भेजा जा चुका लेकिन उन्होंने सरकारी आवास खाली नहीं किया। पठानमाजरा को अदालत द्वारा भगोड़ा भी घोषित किया जा चुका है।
उनके यहां सरकारी आवास में उनकी धर्मपत्नी हैं। हालांकि अभी सरकारी आवास खाली नहीं करवाया गया है लेकिन पठानमाजरा के वकील बिक्रम सिंह ने कहा कि वह इस संबंध में प्रशासन से संपर्क करके इस कार्रवाई को रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं।
