विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बिना पुष्टि के नहीं होगी छुट्टी, अफवाहों से न घबराएं', बम धमकी के बाद चंडीगढ़ प्रशासन की स्कूलों को सख्त हिदायत

Published: Wed, 28 Jan 2026 10:50 AM (IST)

चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों को बिना पुष्टि के छुट्टी घोषित न करने के सख्त निर्देश दिए हैं। अफवाहों और धमकी ...और पढ़ें

चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों को बिना पुष्टि के छुट्टी घोषित न करने के सख्त निर्देश दिए (फोटो: जागरण)

चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों को बिना पुष्टि के छुट्टी घोषित न करने के सख्त निर्देश दिए (फोटो: जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। स्कूलों को मिल रही अफवाहों और कथित धमकी भरे संदेशों के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की अपुष्ट सूचना के आधार पर स्कूलों में छुट्टी घोषित न की जाए, क्योंकि इससे छात्रों, अभिभावकों और आम जनता में अनावश्यक घबराहट फैलती है।

प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि सभी स्कूल शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह या आशंका के आधार पर panic न फैलाएं। यदि किसी स्कूल को धमकी भरा ई-मेल या संदेश प्राप्त होता है तो उसे तुरंत पुलिस को रिपोर्ट किया जाए, ताकि तय प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल नियमित शैक्षणिक गतिविधियां जारी रखें, साथ ही परिसर में सतर्कता बरतें। सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की सूचना केवल अधिकृत एजेंसियों और प्रशासनिक पुष्टि के बाद ही साझा की जाए।

अधिकारियों ने कहा कि अफवाहों के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय स्थिति को और अधिक संवेदनशील बना सकता है। इसलिए स्कूल प्रबंधन जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें और प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।