Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Politics: कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, पंजाब की इस सीट से चुने गए हैं सांसद

    Updated: Fri, 14 Jun 2024 10:52 AM (IST)

    Punjab Politics गुरदासपुर जिले के डेरा बाब नानक से कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस्तीफा दे दिया है। वह पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से उनका मुकाबला भाजपा के दिनेश बब्बू आप के अमनशेर सिंह शिअद के डॉ.दलचीम चीमा को हराया था। चुनाव में कांग्रेस ने पंजाब की सात सीटों पर विजय का परचम लहराया था।

    Hero Image
    कांग्रेस के डेराबाबा नानक से विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस्तीफा दे दिया है

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कांग्रेस के डेरा बाबा नानक से विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। वह पंजाब के गुरदासपुर हलके से सांसद चुने गए हैं।

    स्पीकर कुलतार सिंह संधवान एक दो दिन में उनका इस्तीफा स्वीकार कर सकते हैं। इससे पहले जालंधर पश्चिमी के विधायक शीतल अंगुराल ने भी इस्तीफा दिया हुआ जिस पर 10 जुलाई को उपचुनाव होना है।

    इन चार सीटों पर होगा उपचुनाव

    डेरा बाबा नानक के अलावा गिदड़बाहा से कांग्रेस के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, चब्बेवाल के विधायक डॉ राजकुमार चब्बेवाल और बरनाला के विधायक मीत हेयर के क्रमश: लुधियाना, होशियारपुर और संगरूर से चुनाव जीतने के चलते ये सीटें भी जल्द खाली हो जाएंगी। यानी इन चारों सीटों पर एक साथ उपचुनाव होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा और कांग्रेस में था मुकाबला

    गुरदासपुर सीट पर भाजपा ने सनी देओल का टिकट काट विधायक दिनेश सिंह बब्बू को चुनावी मैदान में उतारा था। सुखजिंदर सिंह के सामने भाजपा के दिनेश बब्बू, शिअद के डॉ. दलजीत चीमा, आम आदमी पार्टी के अमनशेर सिंह चुनौती बनकर खड़े थे। चुनाव में मुख्य मुकाबला दिनेश बब्बू और सुखजिंदर के बीच था। 

    इस चुनाव में सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिनेश सिंह बब्बू को 82861 वोटों के अंतर से हराया था। सुखजिंदर को जहां 364043 वोट मिले थे। वहीं, दिनेश बब्बू को 281182 मत मिले थे।

    यह भी पढ़ें- जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू, किसी भी पार्टी ने अभी तक तय नहीं किया उम्मीदवार