विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab: अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान दो दिसंबर को गुरदासपुर में विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन, तैयारी में जुटा प्रशासन

By Sunil KumarEdited By: Mohammad Sameer
Published: Wed, 29 Nov 2023 06:30 AM (IST)

दोनों मुख्यमंत्रियों की ओर से बस स्टैंड के पास ही बाईपास के साथ इम्प्रुवमेंट ट्रस्ट की जगह में एक सार्वजनिक ...और पढ़ें

दो दिसंबर को गुरदासपुर में विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन (file photo)
दो दिसंबर को गुरदासपुर में विकास कार्यों का करेंगे उद्घाटन (file photo)

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दो दिसंबर को गुरदासपुर में बने नए बस स्टैंड का उद्घाटन किया जाएगा। जिले के अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन करने के साथ नए विकास कार्यों के नींव पत्थर भी रखे जाएंगे। इसके बाद एक बड़ी सार्वजनिक रैली को भी संबोधित किया जाएगा।

दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की गुरदासपुर आमद को लेकर मंगलवार को डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल ने अलग अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले डीसी अग्रवाल और एसएसपी दयामा हरीश कुमार ने नए बस स्टैंड का जायजा भी लिया।

पंडाल, अलग अलग ब्लाकों, सुरक्षा, स्टेज, मेडिकल सुविधाएं, पार्किंग, ट्रैफिक और अन्य आवश्यक प्रबंधों संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि वे समय रहते अपने जिम्मे के सभी प्रबंध पूरे कर लें। उन्होंने कहा कि नया बस स्टैंड लोकार्पण करने के साथ जिले में और भी विकास प्रोजेक्टों के उद्घाटन और नए विकास प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे जाएंगे।

सार्वजनिक रैली भी करेंगे

दोनों मुख्यमंत्रियों की ओर से बस स्टैंड के पास ही बाईपास के साथ इम्प्रुवमेंट ट्रस्ट की जगह में एक सार्वजनिक रैली भी की जाएगी। रैली में लोकसभा व राज्य सभा सदस्य, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री, विधायक, चेयरमैन व अन्य प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी।

यह भी पढ़ेंः Uttarkashi Tunnel Rescue: रेस्क्यू की रणनीति, डिक्स की एंट्री; सिलक्यारा की जीत... यहां से मिलता था पीएम मोदी को अपडेट

इस मौके पर चेयरमैन इम्प्रुवमेंट ट्रस्ट गुरदासपुर राजीव शर्मा, एसडीएम गुरदासपुर अमनदीप कौर घुम्मण, एसडीएम डेरा बाबा नानक अश्वनी अरोड़ा, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग हरजोत सिंह, मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डा. किरपाल सिहं ढिल्लों, जिला माल अधिकारी लक्ष्य कुमार, जिला प्रोग्राम अधिकारी सुमनदीप कौर, तहसीलदार गुरदासपुर राजविंदर कौर आदि उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।