Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आपसी भाईचारा बनाए रखने और परिवारों को संस्कारी बनाने की अपील

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 30 Jan 2022 05:47 PM (IST)

    भारत विकास परिषद गुरदासपुर ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष गजिदर सिंह संधू के गुरदासपुर आगमन पर एक होटल में समारोह का आयोजन किया।

    Hero Image
    आपसी भाईचारा बनाए रखने और परिवारों को संस्कारी बनाने की अपील

    संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भारत विकास परिषद गुरदासपुर ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष गजिदर सिंह संधू के गुरदासपुर आगमन पर एक होटल में समारोह का आयोजन किया। इसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देव राज शर्मा, राष्ट्रीय सह सचिव सुशील शर्मा, समग्र ग्राम बस्ती योजना के राष्ट्रीय मंत्री राधे श्याम महाजन, पंजाब नार्थ के प्रधान बुधिश अग्रवाल व गुरदासपुर शहर की महान विभूतियां डा. मोहित महाजन, सुखविदर सिंह गिल, रविदर शर्मा, प्रो. राज कुमार शर्मा, डा. एसके पन्नू, डा. महेश ओबराए, हीरा लाल अरोड़ा, हीरामणि अग्रवाल, केशव बहल व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधान रमेश शर्मा ने सबका विधिवत स्वागत किया और कहा कि 60 लोगों ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के विचार सुने। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने सामाजिक बुराइयों को दूर करना, रोजगार के साधन पैदा करना, आपसी भाईचारा बनाए रखना और परिवारों को संस्कारी बनाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय एकता पर कहा कि चाहे हमारे देश के लोगों का खान-पान, रहन-सहन, वेशभूषा व संस्कार अलग अलग हैं, फिर भी हम एक हैं। उन्होंने कहा कि शक्तिशाली राष्ट्र ही संसार में शांति स्थापित कर सकते हैं, इसलिए हमने अपने राष्ट्र को सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने घरों में तुलसी के पौधे लगाने, गाय के घी से घरों व मंदिरों में दीप जलाने पर जोर दिया ताकि पर्यावरण शुद्ध रहें। अध्यक्ष ने भाविप की डारेक्टरी रलीज की। मंच संचालन बीबी गुप्ता ने किया।