चकमा देकर हिरासत से भागा NDPS मामले का आरोपी, सिंघोवाल अस्पताल में मेडिकल के लिए लाई थी दीनानगर पुलिस
मेडिकल के लिए सिंघोवाल अस्पताल लाए गए एनडीपीएस आरोपित जोए दीनानगर पुलिस की हिरासत से फरार, नया केस दर्ज

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
एनडीपीएस एक्ट का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा।
सिंघोवाल सिविल अस्पताल में मेडिकल के दौरान फरार।
पुलिस ने फरार आरोपी पर नया मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। दीनानगर पुलिस की हिरासत से एक आरोपित के फरार होने का मामला सामने आया है। आरोपित को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल सिंघोवाल लाया गया था, जहां वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की ओर से फरार आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरार आरोपित की पहचान जोए पुत्र राजू निवासी गांव अवांखा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- लाइव शो में देवी-देवताओं पर टिप्पणी कर फंसे हरियाणवी गायक काशीनाथ, पंजाब में तीन लोगों पर FIR दर्ज
दीनानगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपित के खिलाफ थाना दीनानगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था और इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया हुआ था। जानकारी के मुताबिक, थाना दीनानगर में दर्ज मामले में गिरफ्तार आरोपित जोए को आवश्यक मेडिकल जांच करवाने के लिए सिविल अस्पताल सिंघोवाल लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- पैसों की खातिर पिता का कत्ल! मोगा में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने बेटे पर जताया शक
आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज
घटना के बाद पुलिस ने आरोपित के फरार होने को लेकर कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 262 के तहत एक अन्य मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपित की तलाश में जुटी हुई हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर भी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।