विप्र संघ बुद्धिजीवी लोगों का संगठन
कादियां नगर में विप्र संघ भारत द्वारा नौ दिन की कार्यशाला का समापन हो गया।

संवाद सहयोगी, कादियां : कादियां नगर में विप्र संघ भारत द्वारा नौ दिन की कार्यशाला का समापन हो गया। 25 दिसंबर से आरंभ हुई इस कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में दैनिक प्रार्थना सभा बटाला से मुख्य अतिथि के रूप में ज¨तदर नाथ शर्मा तथा उनके सहयोगी सोहन लाल प्रभाकर जी उपस्थित हुए। उनके आने पर विप्र संघ की सभापति विनोद कुमारी शर्मा, अध्यक्ष पूजा तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज बाला, मानवधिकार विभाग के सचिव अभिषेक भट्टी, सांस्कृतिक विभाग के सचिव ओमकार शास्त्री, समाजिक सेवा विभाग सचिव ज्योति गुप्ता, राजनीति जागरूकता विभाग से मेघा शर्मा, प्रबंधक साहिल सेठ ने उनको सम्मानित करते हुए भेंट किए फूल।
मुख्य अतिथि ने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज देश में इस प्रकार की संस्थाओं का होना बहुत आवश्यक है, जो किसी प्रकार की राजनैतिक पार्टी का पक्ष न लेकर निष्पक्ष होकर समाज के लिए हो रहे अच्छे कार्यो को समर्थन करे। उन्होंने आगे कहा कि विप्र संघ के नाम से यह समष्ट होता है की यह बहुत ही बुद्धिजीवी व्यक्तियों का समूह व संगठन है, जो भारत को आगे लाने के लिए सभी वर्ग के व्यक्तियों को साथ जोड़ रहा है। विप्र संघ से ओमकार शास्त्री जी ने कहा कि कुछ लोग इस संगठन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हिस्सा समझ रहे हैं, विप्र संघ का अर्थ विवेकी व्यक्तियों का संगठन है, जिसके अपने उद्देश्य तथा विचारधारा है। इसकी बाकी सभी संगठनों से भिन्न कार्यनीति है। मुख्य सचिव विनय पुष्करणा ने कहा कि हम जल्द ही एक नई शिक्षा प्रणाली का गठन करने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से हम आने वाले बच्चों को इतना जागरूक एवं सक्षम कर देंगे कि बड़े से बड़े भ्रष्ट नेता भी उनके सामने थर-थर कांपा करेंगे। विप्र संघ की अध्यक्ष पूजा तिवारी ने अधिक से अधिक विवेकी लोगों को इस संस्था से जुड़ने को कहा। अंत में सभी बच्चों एवं सदस्यों ने शांति पाठ कर सबके हित की कामना करते इस कार्यक्रम को पूर्ण किया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।