ई-मेल के जरिए गुरदासपुर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने खंगाला कोना-कोना
कोर्ट परिसर को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस, डाग स्क्वायड ...और पढ़ें

गुरदासपुर कोर्ट परिसर में खड़े लोग व पुलिस।
HighLights
गुरदासपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और एंटी सबोटाज टीम से तलाशी ली।
जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, ई-मेल की जांच जारी।
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। कोर्ट कांप्लेक्स को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट कांप्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और जांच अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान एंटी सबोटाज टीम, डॉग स्क्वाॅड और स्पेशल टीम की सहायता से पूरे कोर्ट कांप्लेक्स की गहनता से जांच की गई।
जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई, जिससे पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसएसपी आदित्य ने बताया कि कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी से संबंधित ई-मेल प्राप्त हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया।
यह भी पढ़ें- अमृतसर में बेखौफ लुटेरे, लूट का विरोध करने पर व्यक्ति को मारी गोली; बाइक पर आए थे तीन बदमाश
पूरे परिसर की जांच की गई
एंटी सबोटाज टीम और डॉाग स्क्वायड की मदद से कोर्ट परिसर के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली गई। इस अभियान में विशेष टीम भी शामिल रही। उन्होंने स्पष्ट किया कि तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस की ओर से धमकी भरे ई-मेल की जांच और उसे वैरीफाई करने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ई-मेल किसने और कहां से भेजा है।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन, 10-12 नवंबर को लुधियाना-सहरसा के बीच चलेगी; 4 राज्यों के 25 स्टेशन होंगे कनेक्ट
त्योहार पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
एसएसपी ने बताया कि दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दस पक्के नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए 45 विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
ये टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।